फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Football Premier League Manchester City beats Newcastle United by 5-0 with Raheem Sterling double goal take lead over liverpool

Premier League: स्टर्लिंग के डबल गोल से सिटी ने न्यूकैसल को 5-0 से दी मात, ईपीएल खिताब जीतने की राह पर टीम

Mon, 09 May 2022 10:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: रोहित राज Updated Mon, 09 May 2022 10:42 PM IST
सार

रहीम स्टर्लिंग के शानदार दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल को 5-0 से हराकर अपने इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। इस जीत से सिटी ने अपने प्रतिद्ंद्धी लिवरपूल पर 3 अंक की बढ़त भी बना ली।

विज्ञापन
Football Premier League Manchester City beats Newcastle United by 5-0 with Raheem Sterling double goal take lead over liverpool
मैनचेस्टर सिटी बनाम न्यूकैसल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रहीम स्टर्लिंग के शानदार दो गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल को 5-0 से हराकर अपने इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। इस जीत से सिटी ने अपने प्रतिद्ंद्धी लिवरपूल पर 3 अंक की बढ़त भी बना ली। लिवरपूल ने शनिवार को टोटेनहम के खिलाफ अपना मैच ड्रॉ खेला था, जिससे उसकी खिताब जीतने की संभावना को झटका लगा। 
विज्ञापन


सिटी के अब 35 मैचों में 86 अंक हो गए हैं जबकि लिवरपूल के इतने ही मैचों में 83 अंक हैं। बड़े अंतर से जीत हासिल करने पर सिटी आगामी मैचों में अंक गंवाने की दशा में भी पिछले 10 वर्षों में छठी बार ईपीएल खिताब जीत सकता है। मैच के पहले हाफ के 19वें मिनट में रहीम ने सिटी के लिए पहला गोल दागा। इसके 19 मिनट बाद (38वें मिनट) ही एमेरिक लैपोर्ट ने कॉर्नर से गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। 
विज्ञापन


दूसरे हाफ में सिटी के खिलाड़ियों ने न्यूकैसल टीम पर दबाव बनाया और केविन डी ब्रूइन के पास पर रोड्री ने 61वें मिनट पर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। मैच खत्म होने के समय 90वें मिनट में फिल फोडेन ने गोल दागकर स्कोर 4-0 कर दिया। इसके बाद इंजुरी टाइम ने रहीम ने अपना दूसरा और टीम के लिए पांचवां गोल करके जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed