फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Five time world champion Mary Kom, Amit Panghal not to be part of national boxing camp

राष्ट्रीय शिविर: मैरीकॉम और अमित पंघाल नहीं लेंगे हिस्सा, कई अन्य मुक्केबाजों के नाम भी नदारद

Thu, 09 Dec 2021 11:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Dec 2021 11:38 PM IST
सार

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 13 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों स्टार मुक्केबाजों का नाम 11 दिसंबर से अलग अलग स्थानों पर लगने वाले पुरूष और महिलाओं के शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से नदारद हैं।

विज्ञापन
Five time world champion Mary Kom, Amit Panghal not to be part of national boxing camp
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 13 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों स्टार मुक्केबाजों का नाम 11 दिसंबर से अलग अलग स्थानों पर लगने वाले पुरूष और महिलाओं के शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से नदारद हैं। इनके अलावा टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पांच पुरूष मुक्केबाजों (मनीष कौशिक, आशीष चौधरी, विकास कृष्ण और सतीश कुमार) में से किसी का भी नाम 11 से 24 दिसंबर तक पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में चलने वाले शिविर के लिए 52 खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं है। 

विज्ञापन


महासंघ के शीर्ष सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था। पहले से ही फैसला हो चुका था कि यह शिविर केवल राष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए और उनके लिए होगा जिन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंत में हुए ट्रायल के बाद चुना गया था।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह बाद में होने वाले शिविर में लागू नहीं होगा और किसी को भी इसमें हिस्सा नहीं लेने के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। जो इस समय इसमें नहीं होंगे, उन्हें बाद में लगने वाले शिविर में मौका मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरीकॉम से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं इस समय घर पर ही ट्रेनिंग कर रही हूं। मैं जनवरी के मध्य में अपनी टीम के साथ कड़ा अभ्यास करूंगी और विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयारी करूंगी।’

गौरतलब है कि इस्तांबुल में होने वाली महिला विश्व चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) द्वारा इस साल दिसंबर से अगले साल मार्च तक स्थगित कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के अभी अगले साल मई तक खिसकने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय महिला शिविर में 49 मुक्केबाज हिस्सा लेंगी जिसमें टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा), पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निकहत जरीन (52 किग्रा) और एशियाई चैंपियन पूजा रानी (81 किग्रा) शामिल हैं।


लवलीना ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन महासंघ ने फैसला किया था कि टोक्यो में पदक विजेता प्रदर्शन के कारण उन्हें शिविर में चुना जाएगा।

दोनों शिविर नए मुख्य कोचों द्वारा आयोजित कराए जाएंगे। नरेंद्र राणा पुरूष शिविर और भास्कर भट्ट महिलाओं के शिविर का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed