{"_id":"5c9ba00ebdec2213fc305eb1","slug":"fifa-under-17-womens-world-cup-hosted-is-a-revolution-in-indian-womens-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भारतीय महिला फुटबॉल में क्रांति'","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भारतीय महिला फुटबॉल में क्रांति'
Wed, 27 Mar 2019 09:38 PM IST
सोनू शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
बेमबेम देवी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज भारतीय फुटबॉलर बेमबेम देवी का मानना है कि 2020 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी हासिल करना देश के महिला फुटबॉल में क्रांति से कम नहीं है।
विज्ञापन
मणिपुर की रहने वाली बेमबेम ने दो दशक तक देश की अगुआई की और इस दौरान कप्तान भी रही। भारत पहली बार अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा।
बेमबेम ने कहा कि फीफा अंडर-17 विश्व कप भारत के लिए महिला फुटबॉल को विश्व मानचित्र पर लाने का बेहतरीन मौका है। मुझे लगता है कि हम फीफा विश्व कप में एक मैच तो जीत सकते हैं।
विज्ञापन
भारत ने 2017 में अंडर-17 पुरुष विश्व कप की मेजबानी की थी, जिसे फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफेनटिनो ने सर्वश्रेष्ठ करार दिया था।
इनपुट: भाषा