{"_id":"5c183738bdec2256e0514777","slug":"ferrari-will-arrange-exhibition-in-michael-schumachers-50th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूमाकर के 50वें जन्मदिन पर प्रदर्शनी लगाएगा फेरारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूमाकर के 50वें जन्मदिन पर प्रदर्शनी लगाएगा फेरारी
Tue, 18 Dec 2018 05:24 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 18 Dec 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
माइकल शूमाकर
फार्मूला वन के दिग्गज माइकल शूमाकर के 3 जनवरी को 50वें जन्मदिन पर फेरारी एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। कई बार के फार्मूला वन चैंपियन शूमाकर पांच साल पहले दुर्घटना में घायल हो गये थे। उनके सिर में चोटें आयी थी जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं देखा गया।
विज्ञापन
फेरारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 'माइकल 50' नामक यह प्रदर्शनी फेरारी के मारनेलो स्थित संग्रहालय में लगायी जाएगी। फेरारी इसका आयोजन 'कीप फाइटिंग फाउंडेशन' की मदद से कर रहा है, जिसे दो साल पहले शूमाकर के परिवार ने शुरू किया था।
विज्ञापन