{"_id":"604f770ba3656a2e6446eb0b","slug":"federation-cup-annu-rani-improves-her-national-record-in-javelin-throw-misses-olympic-qualification","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरेशन कप: अनु रानी ने भाला फेंक मे सुधारा अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड, लेकिन ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूकी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फेडरेशन कप: अनु रानी ने भाला फेंक मे सुधारा अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड, लेकिन ओलंपिक क्वालिफिकेशन से चूकी
Mon, 15 Mar 2021 08:32 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 15 Mar 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
अनु रानी
- फोटो : twitter@Media_SAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनु रानी ने फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भाला फेंक में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। हालांकि वह टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन के स्तर को हासिल करने से चूक गईं। सोमवार को पटियाला में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अनु ओलंपिक क्वालिफिकेशन स्तर से आधा मीटर से अधिक से पीछे रहीं।
अनु ने तीसरे प्रयास में 63.24 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 62.43 मीटर के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने 2019 में दोहा में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था।
एशियाई खेल 2014 में कांस्य और एशियाई चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक जीतने वाली अनु राष्ट्रीय स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थी। राजस्थान की संजना चौधरी 54.55 मीटर के प्रयास के साथ दूसरे जबकि हरियाणा की कुमारी शर्मिला 50.78 मीटर के प्रयास के साथ आठ खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रही।
गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक का महिला भाला फेंक स्पर्धा में क्वालिफिकेशन स्तर 64 मीटर है।

Many congratulations to #TOPSAthlete #AnnuRani for setting a new national record of 63.24m in the women’s javelin throw at the Federation Cup in Patiala. She surpassed her own previous record of 62.43m set in 2019.
विज्ञापन विज्ञापन
*Subject to ratification pic.twitter.com/1EDvh9JLP8 — SAIMedia (@Media_SAI) March 15, 2021