फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   fawad mirza demand financial help for horse riding, win medal for india after 36 years

36 साल बाद घुड़सवारी में भारत को दिलाया पदक, अब इसे लोकप्रिय बनाने के लिए की वित्तीय मदद की मांग

Thu, 06 Sep 2018 11:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
fawad mirza demand financial help for horse riding, win medal for india after 36 years
फवाद मिर्जा

एशियाई खेलों के पदक विजेता फवाद मिर्जा ने भारत में घुड़सवारी को लोकप्रिय बनाने के लिए वित्तीय मदद की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार को ब्रिटेन और जर्मनी जैसे यूरोपीय देशों की राह पर चलना चाहिए। 

विज्ञापन


मिर्जा हाल में 1982 के बाद एशियाड की व्यक्तिगत घुड़सवारी स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। इसके अलावा उन्होंने टीम स्पर्धा में भी दूसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। मिर्जा ने व्यक्तिगत जंपिंग में 26.40 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता था। 
विज्ञापन


मिर्जा ने कहा, 'ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और थाईलैंड के कार्यक्रम को देखना रोचक होगा। यह देखना कि क्या हम भी समर्थन की ऐसी प्रणाली लागू कर सकते हैं और भारत में घुड़सवारी खेल की प्रगति में मदद कर सकते हैं। ये सरकारें खेल और घुड़सवार खिलाड़ियों को वित्तीय मदद मुहैया कराती हैं। हमारी सरकार को भी यह प्रणाली अपनानी चाहिए क्योंकि यह खेल काफी महंगा है। घोड़े के रखरखाव और यात्रा से जुड़ी चीजों में काफी पैसे की जरूरत होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed