फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fabio Quagliarella became the oldest footballer to goal for Italy

क्वाग्लियारेला ने रचा इतिहास, बने इटली की तरफ से गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर

Wed, 27 Mar 2019 05:13 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 27 Mar 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Fabio Quagliarella became the oldest footballer to goal for Italy
फैबियो क्वाग्लियारेला - फोटो : Social media

इटली के फैबियो क्वाग्लियारेला ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में दो पेनाल्टी को गोल में बदलकर में इटली की तरफ से सबसे अधिक उम्र में गोल करने वाला फुटबॉलर बनने का गौरव हासिल किया। 

विज्ञापन


क्वाग्लियारेला के दो गोल की मदद से इटली ने यूरो 2020 क्वालीफाईंग में लिचेनस्टीन को 6-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत से इटली ग्रुप जे में छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। उसने शनिवार को फिनलैंड को 2-0 से हराया था। बोस्निया ने दो गोल से बढ़त के बावजूद यूनान के साथ 2-2 से ड्रा खेला। 
विज्ञापन


सेरी ए में सर्वाधिक गोल करने वाले 36 वर्षीय क्वाग्लियारेला ने लगभग नौ साल बाद इटली की टीम में वापसी की। उन्होंने 35वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया और मध्यांतर से ठीक पहले एक और पेनाल्टी को गोल में बदला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वाग्लियारेला अभी 36 साल 54 दिन के हैं और इटली की तरफ से सर्वाधिक उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने क्रिस्टियन पानुची का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2008 में 35 साल 62 दिन में यह कारनामा किया था। 

स्पेन भी जीता : अल्वारो मोराता (31वें, 73वें मिनट) के दो गोल की बदौलत स्पेन ने माल्टा को 2-0 से हराया। फिनलैंड ने अर्मेनिया को 2-0 से हराया। स्ट्जिरलैंड और डेनमार्क को मुकाबला 3-3 से और स्वीडन और नार्वे को 2-2 से बराबरी पर छूटा

जीसस के दम पर ब्राजील ने चेक गणराज्य को हराया 
स्थानापन्न गैब्रियल जीसस के आखिरी क्षणों में किए गए दो गोल के दम पर ब्राजील ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैत्री मैच में चेक गणराज्य को 3-1 से पराजित किया। मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर ने 83वें मिनट में डेविड नेरेस के क्रास पर गोल दागा और इसके बाद 90वें मिनट में रिबाउंड पर गोल किया।

चेक गणराज्य ने 37वें मिनट में मिडफील्डर डेविड पावलेका के गोल से बढ़त बनाई थी। राबर्टो फर्मिनो ने मध्यांतर से चार मिनट पहले ब्राजील की तरफ से बराबरी का गोल किया था। अन्य मैच में मैक्सिको ने पराग्वे को 4-2 से मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed