{"_id":"5befc20ebdec226d0679db01","slug":"fabiano-caruana-loses-chance-to-beat-magnus-carlsen-in-world-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शतरंज चैंपियनशिप: कैरूआना ने विश्व नंबर-1 कार्लसन को मात देने का सुनहरा मौका गंवाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: कैरूआना ने विश्व नंबर-1 कार्लसन को मात देने का सुनहरा मौका गंवाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
मैगनस कार्लसन और फेबियानो कैरूआना
अमेरिका के ग्रैंडमास्टर फेबियानो कैरूआना ने शुक्रवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2018 के छठे मैच में मैगनस कार्लसन को मात देने का सुनहरा मौका गंवा दिया। विश्व नंबर-1 कार्लसन ने अपनी गलती में सुधार किया और वापसी करते हुए बाजी ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
कैरूआना ने तीन प्यादों के साथ अंत करने पर जोर दिया, लेकिन कार्लसन अमेरिकी ग्रैंडमास्टर की जीत रोकने में कामयाब हुए। यह बाजी करीब छह घंटों तक चली। 80 चालों के बाद यह मुकाबला बेनतीजा रहा। दोनों ग्रैंडमास्टर्स ने लगातार छठी बाजी ड्रॉ खेली। पिछले सप्ताह शुरू हुई 12 राउंड की चैंपियनशिप के 6 मैचों के बाद कार्लसन और कैरूआना के 3-3 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
कैरूआना ने मुकाबले में गत चैंपियन कार्लसन पर दबाव बनाया। उन्होंने शानदार तकनीक का परिचय दिया और अपनी बाजियों से नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर को उलझा दिया। कार्लसन ने करीब दो घंटे तक कड़ा डिफेंस किया और अपनी हार टाली।
विज्ञापन
द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक अगर कैरूआना जीतने में कामयाब हो जाते तो वह लाइव विश्व रेटिंग में नंबर-1 पर पहुंच जाते। बता दें कि शीर्ष पर फिलहाल कार्लसन जमे हुए हैं, जिन्होंने जुलाई से अपने पास यह कुर्सी रखी है। यह पहला पल होता जब कोई अमेरिकी खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप मैच निर्विवाद होकर जीतता। पिछली बार 1972 में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर ने निर्विवाद मैच जीता था।
अब दोनों ग्रैंडमास्टर्स के बीच रविवार को सातवीं बाजी खेली जाएगी। कार्लसन सफेद मोहरों के साथ खेलेंगे। जो भी पहले 6.5 अंक कर लेगा, वह खिताब जीत जाएगा। अगर 12 गेम के बाद भी दोनों ग्रैंडमास्टर्स का स्कोर बराबर रहा तो टाईब्रेकर्स की रेपिड सीरीज खेली जाएगी।