फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FA Cup Liverpool beat Chelsea in shootout to win FA Cup after 16 years second title win of the season

FA Cup: लिवरपूल ने चेल्सी को शूटआउट में हराकर 16 साल बाद जीता एफए कप, सीजन में दूसरी खिताबी जीत

Sun, 15 May 2022 10:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sun, 15 May 2022 10:48 PM IST
सार

लिवरपूल ने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में चेल्सी को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। साथ ही मैनेजर यॉर्गन क्लोप ने टीम के साथ सभी बड़े खिताब जीतने की उपलब्धि भी हासिल कर ली।

विज्ञापन
FA Cup Liverpool beat Chelsea in shootout to win FA Cup after 16 years second title win of the season
ट्रॉफी के साथ लिवरपूल की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिवरपूल ने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में चेल्सी को पेनल्टी शूट आउट में 6-5 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। साथ ही मैनेजर यॉर्गन क्लोप ने टीम के साथ सभी बड़े खिताब जीतने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। इस जीत के साथ लिवरपूल की टीम साल में चार बड़ी ट्रॉफी जीत की दौड़ में बनी हुई है। फरवरी में टीम ने काराबाओ कप जीता था। सीजन की यह उनकी दूसरी खिताबी जीत है।
विज्ञापन


फरवरी में लीग कप फाइनल की तरह एफए कप फाइनल का स्कोर भी 120 मिनट के निर्धारित समय के बाद 0-0 रहा जिसके बाद लिवरपूल ने एक बार फिर बाजी मारी। दोनों टीम पेनल्टी शूट आउट में 5-5 से बराबर थी जिसके बाद चेल्सी के मिडफील्डर मेसन माउंट पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे और कोन्सटेनटिनोस सिमिकास ने लिवरपूल की ओर से पहला गोल दागकर उसे शूट आउट में जीत दिला दी। 
विज्ञापन


चेल्सी लगातार तीन एफए कप फाइनल हारने वाली पहली टीम भी बन गई। टीम को 2020 के फाइनल में आर्सेनल जबकि पिछले साल लीसेस्टर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed