{"_id":"60b6f2818c297965227cae0c","slug":"european-shooting-championship-manu-bhaker-and-rahi-sarnobat-in-25m-pistol-category-mqs-excellent-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय निशानेबाजी चैंपियनशिप: मनु भाकर और राही का 25 मीटर पिस्टल वर्ग एमक्यूएस में शानदार प्रदर्शन ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
यूरोपीय निशानेबाजी चैंपियनशिप: मनु भाकर और राही का 25 मीटर पिस्टल वर्ग एमक्यूएस में शानदार प्रदर्शन
Wed, 02 Jun 2021 08:22 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओसियेक (क्रोएशिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओसियेक (क्रोएशिया)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Jun 2021 08:22 AM IST
सार
- मनु भाकर ने 587 का स्कोर करके नियमित और एमक्यूएस के बीच चौथा स्थान हासिल किया जबकि राही सरनोबत ने 584 का स्कोर करके छठा स्थान पाया।
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत
- फोटो : twitter@Media_SAI
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकीं भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत ने यहां यूरोपीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल वर्ग के न्यूनतम क्वालिफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
दोनों ने सात निशानेबाजों के बीच उम्दा प्रदर्शन किया। मनु ने 587 का स्कोर करके नियमित और एमक्यूएस के बीच चौथा स्थान हासिल किया जबकि राही ने 584 का स्कोर करके छठा स्थान पाया। दोनों सोमवार को ओवरऑल आठवें स्थान पर थी।
विज्ञापन
भारत का 13 सदस्यीय ओलंपिक पिस्टल और राइफल दल क्रोएशिया में अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा दौरे पर है। वे आमंत्रित मेहमान के तौर पर ओलंपिक प्रतिस्पर्धाओं के एमक्यूएस दौर में भाग ले रहे हैं। इसमें निशानेबाज का स्कोर को दर्ज करना होता है लेकिन वे पदक दौड़ में शामिल नहीं होते।
विज्ञापन