{"_id":"5e301cb48ebc3e4b0c3b26cc","slug":"esow-alben-bags-gold-at-six-day-berlin-cycling-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्षीय युवा साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
18 वर्षीय युवा साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने जीता स्वर्ण पदक
Wed, 29 Jan 2020 08:15 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 29 Jan 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
एसो अल्बेन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने छह दिन तक चलने वाले बर्लिन टूर्नामेंट के कीरिन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। 18 साल के इस साइकिलिस्ट ने सोमवार रात को 20 क्लासिफिकेशन अंक हासिल किया जिससे वह तालिका में शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन
विश्व चैम्पियनशिन 2017 में रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के थामस बाबेक दूसरे जबकि जर्मनी के मैक्सिमिलियन लेव तीसरे स्थान पर रहे। एसो ने स्पर्धा के दूसरे दिन कांस्य जबकि चौथे दिन रजत पदक जीता था। छह दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में साइकिलिस्टो को हर दिन प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होता है।
विज्ञापन