फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Elavenil Valarivan-Hriday Hazarika win gold in mixed team Air Rifle at Asian Shooting Championship

इलावेनिल-हृदय की जोड़ी ने साधा स्वर्णिम निशाना, एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Tue, 06 Nov 2018 08:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Elavenil Valarivan-Hriday Hazarika win gold in mixed team Air Rifle at Asian Shooting Championship
इलावेनिल वलारिवान

इलावेनिल वलारिवान और हृदय हजारिका की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को यहां 11वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के 10 मीटर रायफल स्पर्धा में जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में मेहुली घोष और अर्जुन बाबुता की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

विज्ञापन


इलावेनिल और हृदय की जोड़ी ने 835.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया किया था, जिसमें मेहुली और अर्जुन की जोड़ी 833.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर थी। 
विज्ञापन


फाइनल के बाद इलावेनिल और हृदय की जोड़ी 502.1 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। रजत पदक चीन की जोड़ी के नाम रहा जिन्होंने 500.9 अंक बनाए। तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय जोड़ी ने कुल 436.9 अंक बनाए। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य सहित छह पदक जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed