फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   EGAT Cup: jeremy lalrinnunga wins silver medal in Thailand event 

ईजीएटी कपः जेरेमी ने 288 किग्रा वजन उठाकर जीता रजत पदक 

Fri, 08 Feb 2019 09:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 08 Feb 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
EGAT Cup: jeremy lalrinnunga wins silver medal in Thailand event 
जेरेमी लालरिनुगा

यूथ ओलंपिक के चैंपियन जेरेमी लालरिनुगा (67 किग्रा) ने शुक्रवार को थाईलैंड के चियांग माई में चल रही ईजीएटी कप अंतरराष्ट्रीय  भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। यह भारत का इस टूर्नामेंट का दूसरा पदक है। गुरुवार को मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता था। 

विज्ञापन


16 वर्षीय जेरेमी ने (स्नैच 131, क्लीन एंड जर्क 157 किग्रा) कुल 288 किग्रा का वजन उठाया। इंडोनेशिया के डेनी ने 303 किग्रा (132 और 171) का भार उठाकर स्वर्ण और रूबेन काटोयाताऊ (285 किग्रा) ने कांसा जीता। जेरेमी ने पिछले साल ब्यूनस आयर्स यूथ ओलंपिक में 62 किग्रा वर्ग में कुल 274 किग्रा (124 और 150) भार के साथ पीला तमगा जीता था। 
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट सिल्वर लेवल का ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। इससे मिले अंक टोक्यो 2020 में कट हासिल करने के लिए फाइनल रैंकिंग में जोड़े जाएंगे। स्वाती सिंह (195 किग्रा) और कोपार्थी शिरीशा (189 किग्रा) 59 किग्रा वर्ग में क्रमश: छठे और नौवें स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed