फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dutee Chand wins bronze medal in 200m event in Asian Athletics Championship 2019

पीयू चित्रा को स्वर्ण पदक, एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशि में चौथे स्थान पर रहा भारत

Wed, 24 Apr 2019 09:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 24 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Dutee Chand wins bronze medal in 200m event in Asian Athletics Championship 2019
पीयू चित्रा - फोटो : pti

पीयू चित्रा ने बुधवार को 1500 मीटर खिताब बरकरार रखा जबकि भारत एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के चौथे और अंतिम दिन पांच पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। चित्रा ने 2017 में जीते खिताब का बचाव करते हुए भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया जबकि अजय कुमार सरोज ने पुरूष 1500 मीटर और पुरुष तथा महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने रजत पदक जीते। 

विज्ञापन


दुती चंद ने महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया जिससे भारत तीन स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक से कुल 18 पदक जीतने में सफल रहा। भारत 2017 में भुवनेश्वर में 12 स्वर्ण, पांच रजत और 12 कांस्य के साथ कुल 29 पदक जीतकर पहली बार शीर्ष पर रहा था। इस बार बहरीन 11 स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य के साथ शीर्ष पर रहा। चीन ने 10 स्वर्ण, 12 रजत और आठ कांस्य जबकि जापान ने पांच स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक हासिल किए।    
विज्ञापन


चित्रा ने बहरीन की धाविका टाइगेस्ट गाशॉ को फिनिशिंग लाइन से कुछ मीटर पहले पीछे छोड़ते हुए खलीफा स्टेडियम में चार मिनट 14.56 सेकेंड से रेस जीत ली। यह भारत का चैम्पियनशिप में तीसरा स्वर्ण पदक था, इससे पहले गोमती एम (महिला 800 मीटर) और तेजिंदर पाल सिंह (पुरूष शाट पुट) ने सोमवार को दूसरे दिन पीला तमगा हासिल किया था। बहरीन की टाइगेस्ट ने 4:14.81 समय से रजत जबकि बहरीन की ही मुटिल विनफ्रेड यावी ने 4:16.18 सेकेंड से कांस्य पदक प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 वर्षीय चित्रा ने कहा, 'रेस के अंत में बहरीन की धाविका के बगल में पहुंचकर थोड़ी नर्वस हो गयी थी। उसने मुझे एशियाई खेलों में पछाड़कर तीसरे स्थान पर कर दिया था। अंत में मुझे सच में काफी मशक्कत करनी पड़ी।'

दुती चंद ने 200 मीटर रेस में जीता कांस्य पदक

Dutee Chand wins bronze medal in 200m event in Asian Athletics Championship 2019
दुती चंद - फोटो : pti

चित्रा ने भुवनेश्वर में 2017 चरण में 4:17.92 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता था। वहीं पुरूष वर्ग में सरोज ने तीन मिनट 43.18 सेकेंड से रजत पदक हासिल किया। बहरीन के अब्राहम किपचिरचिर रोटिच तीन मिनट 42.85 सेकेंड से पहले स्थान पर रहे। प्राची, पूवम्मा, सिरिताबेन गायकवाड़ और वीके विसमया की भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम तीन मिनट 32.21 सेकेंड के साथ बहरीन (तीन मिनट 32.10 सेकेंड) की टीम के पीछे दूसरे स्थान पर रही।    

कुन्हु मोहम्म्द, केएस जीवन, मोहम्मद अनस और आरोकिया राजीव की पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम भी तीन मिनट 3 . 28 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक की दौड़ में जापान (तीन मिनट 2 . 94 सेकेंड) से पिछड़ गई। मंगलवार को 100 मीटर फाइनल में निराशाजनक पांचवें स्थान पर रही दुती ने महिला की 200 मीटर में 23.24 सेकेंड के समय से कांस्य पदक प्राप्त किया। हालांकि 23 वर्षीय दुती अब भी विश्व चैम्पियनशिप के क्वालीफाइंग मानक से चूक गई जो 23.02 है। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.00 है। 

दुती ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। मैं 100 मीटर और रिले में पदक से चूक गयी थी। मैंने 100 मीटर में काफी प्रयास किया, लेकिन 200 मीटर में पदक सुनिश्चित नहीं था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ किया।' महिलाओं की चक्का फेंक में नवजीत कौर (57.47 मी) और कमलप्रीत कौर (55.59 मी) निराशाजनक प्रदर्शन से क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed