दुती चंद ने जीता दूसरा गोल्ड, पंजाब ने जीता खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला खिताब
भारत की तेज धाविका दुती चंद ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड जीतने के बाद रविवार को 200 मीटर में भी बाजी अपने नाम कर ली। 24 वर्षीय दुती ने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलाजी का प्रतिनिधित्व करते हुए 23.66 सेकंड का समय निकाला। मुंबई विश्वविद्यालय की कीर्ति विजय भोइते ने 24.98 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
We continue to be proud! India's fastest woman Dutee Chand, representing KIIT clinched gold in both 100m and 200m dash ! Congratulations Dutee, you make Odisha shine! pic.twitter.com/1iv9EmLcaV
— KIIT - Kalinga Institute of Industrial Technology (@KIITUniversity) March 1, 2020
इससे पहले शनिवार को 100 मीटर स्पर्धा में भी दुती ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। दुती ने यहां 11.49 सेकंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के समापन पर चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय विजेता बनी और खिताब अपने नाम किय।
3... 2... 1
— Khelo India (@kheloindia) March 1, 2020
Presenting the first-ever champions of the Khelo India University Games 2020, Odisha - Panjab University, Chandigarh. Congratulations, champs 🎉!#KIUG2020 #KIUGOdisha2020 #KheloIndia @KirenRijiju @RijijuOffice @PMOIndia @IndiaSports @PIB_India @DGSAI @YASMinistry pic.twitter.com/O8Ik8TcX3G