{"_id":"5ce40ce7bdec22076e31ac7b","slug":"dutee-chand-says-had-to-come-out-as-sister-was-blackmailing-me-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक रिश्ता कबूलने वाली दुती चंद ने बहन पर लगाए सनसनीखेज आरोप","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
समलैंगिक रिश्ता कबूलने वाली दुती चंद ने बहन पर लगाए सनसनीखेज आरोप
Tue, 21 May 2019 08:06 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 21 May 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
दुती चंद
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार भारतीय महिला धावक दुती चंद ने अपनी बहन के साथ संबंध को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दुती ने अपनी बहन पर आरोप लगाया है कि उनकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।
विज्ञापन
दुती चंद ने कहा, 'मेरी बहन मुझे ब्लैकमेल कर रही है, उसने मुझसे 25 लाख रुपए मांगे। उसने एक बार मुझे पीटा था, मैंने पुलिस को सूचना दी थी। चूंकि वह मुझे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए मुझे अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए मजबूर होना पड़ा।'
विज्ञापन
Sprinter Dutee Chand who has come out about her same-sex relationship, in Bhubaneswar: My own sister is black mailing me, she asked me for Rs 25 lakh. She had once beaten me, I'd reported to the police. Since she was blackmailing me, I was forced to come out about my relationship pic.twitter.com/ueioaOtDHJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 21, 2019
इससे पहले दुती चंद ने अपने सेक्स संबंध को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने रविवार को खुलासा किया कि वह समलैंगिक हैं। 23 वर्षीय दुती पहली ऐसी भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह खुलकर माना है कि वह समलैंगिक हैं।
दरअसल, दुती का उसके ही गांव की 19 साल की लड़की के साथ पिछले पांच साल से रिश्ता है। वो भुवनेश्वर के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं। इसका खुलासा स्टार धावक ने रविवार को 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ किया। इसके बाद से ही खेल जगत में तहलका मचा हुआ है।
गौरतलब है कि दुती चंद चाका गोपालपुर गांव की रहने वाली हैं और उनके माता-पिता जाजपुर जिले में बुनकर हैं। चंद ने साल 2018 के एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीता था।