{"_id":"5f42835de7877e5b2f4b8f6a","slug":"dutee-chand-excited-after-selected-for-arjuna-award-desperate-to-make-it-to-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने से उत्साहित हैं दुती, टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिए बेताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने से उत्साहित हैं दुती, टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिए बेताब
Sun, 23 Aug 2020 08:25 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 23 Aug 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
दुती चंद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की शीर्ष धाविका दुती चंद को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। खेल के क्षेत्र में मिलने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद दुती काफी उत्साहित हैं और उनके हौंसले भी बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो के लिए कट में जगह बनाने के लिए काफी नहीं है लेकिन उनका कहना है कि अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना जाना उन्हें मुश्किल ‘ओलंपिक क्वालीफिकेशन मार्क’ को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
चौबीस साल की दुती को शुक्रवार को 26 अन्य खिलाड़ियों के साथ अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया। 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों की रजत पदकधारी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11.22 सेकेंड का है जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। दुती ने 11.32 सेकेंड के ‘क्वालीफाइंग मार्क’ को हासिल कर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन इस बार यह 11.15 सेकेंड है।
विज्ञापन
दुती ने भुवनेश्वर से पीटीआई से कहा, ‘यह पुरस्कार सही समय पर मिला है। आपके प्रदर्शन और उपलब्धियों का सरकार द्वारा किसी भी तरह सम्मान किया जाना हमेशा खिलाड़ी के आत्मविश्वास को बढ़ाता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इससे मुझे ओलंपिक के लिए मेरे प्रयासों को और अच्छा करने के लिए मजबूती मिलेगी और मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। मुझे अगले साल टोक्यो में अपने दूसरे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने और टोक्यो में बेहतर करने की उम्मीद है।’
दुती ने कहा, ‘यह मुश्किल होगा (11.15 सेकेंड का समय निकालना) लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इसे हासिल कर लूंगी। इस पुरस्कार से मेरे प्रयासों को बल मिलेगा।’