फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dutee Chand breaks national record again, inches closer to Olympic mark

दुती चंद ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 0.07 सेकंड से ओलंपिक क्वालीफाई करने से चूकीं

Sat, 12 Oct 2019 07:39 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Oct 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
Dutee Chand breaks national record again, inches closer to Olympic mark
dutee chand

भारत की स्टार धाविका दुती चंद ने शुक्रवार को रांची में चल रहे 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर महिला 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दुती ने स्पर्धा के सेमीफाइनल में 11.22 सेकेंड के समय से इस साल अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप में 11.26 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ दिया। वह पिछले रिकार्ड में रचिता मिस्त्री के बराबर थीं। 

विज्ञापन

दो हफ्ते पहले वह दोहा में विश्व चैम्पियनशिप के 100 मीटर सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रही थीं। वह अपनी हीट में 11.48 सेकेंड के निराशाजनक समय से सातवें स्थान पर रही थीं। उन्होंने शुक्रवार को फाइनल में 11.25 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला और अर्चना सुसिंद्रन और हिमाश्री राय को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए 11.15 सेकंड का समय निर्धारित है और दुती ने 100 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में 11.22 सेकंड का समय निकाला और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओड़िशा के ही अमिया कुमार मलिक ने पुरूषों की 100 मीटर स्पर्धा में 10.46 सेकेंड के समय से पहले स्थान पर रहे। मलेशिया के जोनाथन अनाकनेयपा ने रजत और पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। एमपी जबीर ने पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में मीट रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने 49.41 सेकेंड का समय निकाला। 

उन्होंने तमिलनाडु के अयासैमी धारून के पिछले साल के 49.67 सेकेंड के समय में सुधार किया। इससे पहले हरियाणा के राहुल रोहिला ने पुरूषों की 20 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में के गणपति और संदीप कुमार को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed