फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Duryodhan Negi bows out of AIBA World Boxing Championships

दुर्योधन सिंह नेगी के बाद सतीश कुमार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप से बाहर

Tue, 17 Sep 2019 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Sep 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Duryodhan Negi bows out of AIBA World Boxing Championships
दुर्योधन सिंह नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) और दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) को सोमवार को विश्व पुरूष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के शुरू में ही हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


नेगी को दूसरे दौर में जोर्डन के जायेद एहसास के खिलाफ धीमी शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा जबकि सतीश कुमार को अमेरिका के रिचर्ड टोरेज ने पहले दौर में 0-5 से हराया। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन नेगी पहली बार विश्व चैम्पियनशिप में खेल रहे थे।
विज्ञापन


उन्हें 1-4 के खंडित फैसले से छठी वरीय मुक्केबाज से शिकस्त झेलनी पड़ी। मुकाबले के पहले दौर में एहसास पूरी तरह से नेगी पर हावी दिखे और उन्होंने भारतीय मुक्केबाज की डिफेंस को भेदने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगी दूसरे दौर में वापसी की और विरोधी खिलाड़ी के शरीर पर कुछ अच्छे पंच लगाये लेकिन जोर्डन का यह खिलाड़ी गति और सटीकता के मामले में उनसे एक कदम आगे था। दोनों मुक्केबाज बार-बार एक दूसरे से उलझ जा रहे थे जिससे रेफरी ने कई बार एक दूसरे के शरीर से दूरी बनाने को कहा। एहसास को एक बार चेतावनी भी मिली।


तीसरे दौर में नेगी ने आक्रामक रूख अपनाया और वापसी के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन थकावट के बाद भी जोर्डन का खिलाड़ी अंतिम तीन मिनट में नेगी को रोकने में सफल रहा। शाम के सत्र में सतीश किसी भी समय टोरेज के खिलाफ लय हासिल नहीं कर पाए। यह मुकाबला धीमी गति से चला और दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे को उलझाये रखा। टोरेज ने हालांकि ने अहम मौकों पर आक्रामक रवैया अपनाया और महत्वपूर्ण अंक बटोरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed