{"_id":"5afdf46c4f1c1be1408b60e1","slug":"due-to-indiscipline-all-four-phogat-sisters-dropped-from-national-camp-by-wfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता के चलते फोगाट बहनों पर गिरी गाज, एशियन कैंप से बाहर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अनुशासनहीनता के चलते फोगाट बहनों पर गिरी गाज, एशियन कैंप से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
फोगाट बहनें
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने गुरुवार को कहा कि गंभीर अनुशासनहीनता के चलते राष्ट्रीय शिविर से बाहर की गईं फोगाट बहनों को वापसी के लिए अपनी गैरमौजूदगी का कारण स्पष्ट करना होगा। वहीं बबीता ने चोट का दावा किया है। दंगल गर्ल गीता और बबीता के साथ उनकी छोटी बहनों रितु और संगीता को भी लखनऊ में चल रहे शिविर से बाहर कर दिया गया है। डब्ल्यूएफआई ने शिविर से बिना बताए बाहर रहने का कारण दिया है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि शिविर के लिए चुने खिलाड़ियों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट करनी होती है। कोई समस्या होने की सूरत में कोचों को बताना होता है ताकि उसका समाधान किया जा सके। पर गीता और बबीता सहित 13 पहलवानों ने ऐसा नहीं किया। यह गंभीर अनुशासनहीनता है। हमने उन्हें घर बैठकर आराम करने को कहा है। दस मई से पुरुषों का शिविर सोनीपत और महिलाओं का लखनऊ में चल रहा है जोकि 25 तक चलेगा। साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान भी शिविर से गायब हैं।
विज्ञापन
बबीता को नहीं मिला नोटिस
बबीता ने कहा कि मुझे कोई कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है। मैंने अभी तक शिविर से बाहर रहने की सूचना संघ को नहीं दी है। मेरे दोनों घुटनों में चोट है। मैं आज ही संघ को सूचित करूंगी।
विज्ञापन