{"_id":"5d2545548ebc3e6cdd4a8cfa","slug":"drowning-man-is-rescued-by-world-champion-swimmer-filippo-magnini-holidaying-with-his-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व चैंपियन तैराक फिलिपो मैग्निनी ने समुद्र में डूबते हुए एक शख्स की बचाई जान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व चैंपियन तैराक फिलिपो मैग्निनी ने समुद्र में डूबते हुए एक शख्स की बचाई जान
Wed, 10 Jul 2019 07:24 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 10 Jul 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
फिलिपो मैग्निनी
- फोटो : social media
विश्व चैंपियन तैराक फिलिपो मैग्निनी ने समुद्र में डूबते हुए शख्स की जान बचाई। यह घटना तब हुई जब फिलिप्पो अपने मॉडल और टीव प्रजेंटर गर्लफ्रेंड जियोर्जिया पाल्मास के साथ समुद्र तट पर एंजॉय कर रहे थे।
विज्ञापन
37 साल के कांस्य पदक विजेता फिलिप्पो मैग्नीनी रविवार को अपनी गर्लफ्रेंल के साथ सार्डिनिया के पास कैला सिंजियास समुद्र तट पर धुप सेंक रहे थे, तभी उनके कानों तक आवाज आई कि कोई व्यक्ति समुद्र में डूब रहा है। उन्होंने फौरन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए और उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
फिलिपो ने इतालवी खेल समाचार पत्र कोरिरे डेलो स्पोर्ट से कहा, 'मैंने वही किया जो मुझे करना था'। उन्होंने कहा कि, डूबने वाला शख्स बहुत परेशानी में था। वह काफी भयभीत था। वास्तव में वह फंस गया था और कुछ समुद्री पानी भी निगल गया था। जब मैं उसके पास पहुंचा तो वह बोलने में भी सक्षम नहीं था और उसे उठाकर ले जाना भी आसान नहीं था। इसलिए हमने उसे एक एयरबेड पर लेटा दिया।'
विज्ञापन
बता दें कि इटालियन तैराक फिलिपो मैग्निनी ने 2005 और 2007 में विश्व चैंपियनशिप जीता है।