फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Disappointed with Olympic postponement, don't know what will happen next year says Bhawana Jat

ओलंपिक स्थगित होने से निराश हूं, पता नहीं अगले साल क्या होगा: भावना जाट

Wed, 15 Apr 2020 12:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Apr 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Disappointed with Olympic postponement, don't know what will happen next year says Bhawana Jat
भावना जाट - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में अधिकांश खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक स्थगित करने को अभ्यास के लिए अधिक समय मिलने के रूप में देख रहे हैं, लेकिन पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट को लगता है कि यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि अगले साल भी खेल हो सकेंगे।

विज्ञापन


फरवरी में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अप्रत्याशित जीत दर्ज करके ओलंपिक 20 किलोमीटर पैदल चाल के लिए क्वॉलिफाई करने वाली भावना का मानना है कि महामारी के कारण भविष्य अभी अनिश्चित ही लग रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ओलंपिक स्थगित होने से मैं निराश हूं क्योंकि मैं अच्छी तैयारी कर रही थी और फॉर्म में थी। मार्च में जापान में एशियाई चैम्पियनशिप होनी थी जो स्थगित हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भावना ने कहा, 'अभी यह तय नहीं है कि खेल कब बहाल हो सकेगा। इस साल का सत्र तो खत्म ही लग रहा है। यह शुक्र है कि मैं पहले ही ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी हूं।'


उन्होंने कहा, 'पता नहीं अगले साल क्या होगा। मुझे शून्य से शुरुआत करनी होगी। पता नहीं ओलंपिक अगले साल भी होंगे या नहीं।' वह इस समय बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र पर है, जहां महिला और पुरुष हॉकी टीमें भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed