फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dina Asher Smith gets emotional after winning 200m gold at World Athletics Championships

विश्व चैंपियनशिप में इतिहास रचने के बाद इमोशनल हुईं एशेर स्मिथ, आंखों से छलके आंसू

Thu, 03 Oct 2019 03:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 03 Oct 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Dina Asher Smith gets emotional after winning 200m gold at World Athletics Championships
डिना स्मिथ - फोटो : पीटीआई

दिना एशेर स्मिथ ने बुधवार को यहां विश्व चैंपियनिशप की 200 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर ब्रिटेन का 36 साल का इंतजार खत्म किया, जबकि अमेरिका की ग्रांट होलोवे ने 110 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। एशेर स्मिथ ने 100 मीटर स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था, उन्होंने 200 मीटर में दबदबा बनाते हुए 21.88 सेकंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


इस तरह 23 साल की एशेर स्मिथ विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में 100 मीटर या 200 मीटर में गोल्ड मेडल जीतने वाली ब्रिटेन की पहली महिला ऐथलीट बन गईं। अमेरिका की ब्रिटनी ब्राउन ने 22.22 सेकंड के समय से दूसरा और स्विट्जरलैंड की मुजींगा काम्बुंद्जी ने 22.51 सेकंड से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इंग्लिश ऐथलीट ने जैसे ही रेस पूरी की वह इमोशनल हो गईं। ट्रैक पर ही अन्य ऐथलीटों से गले मिलते वक्त उन्हें आंसू पोछते देखा जा सकता था। इसके बाद जब वह देश का झंडा लेकर अपनी मां के पास पहुंचीं तब भी उनके आंखों से आंसू निकल रहे थे। इस ऐतिहासिक पल का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलोवे ने 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में 13.10 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाला। ओलिंपिक और मौजूदा विश्व चैंपियन ओमर मैकलियोड अंत में होलोव के करीब पहुंच रही थी, लेकिन वह अंतिम बैरियर पर गिर गईं। वर्ष 2015 की विश्व चैंपियन सरगे शुबेंकोव ने 13.15 सेकंड से सिल्वर मेडल जीता और फ्रांस की पास्कल मार्टिनोट लागार्डे ने 13.18 सेकंड से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed