{"_id":"5a4ba5af4f1c1b35338b6130","slug":"delhi-slums-boy-nisar-ahmed-get-training-in-usain-bolt-s-club","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली की झोपड़पट्टी में रहने वाला निसार अब उसेन बोल्ट की एकेडमी में लेगा ट्रेनिंग","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दिल्ली की झोपड़पट्टी में रहने वाला निसार अब उसेन बोल्ट की एकेडमी में लेगा ट्रेनिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
निसार अहमद
- फोटो : File
दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाला 16 साल का निसार अहमद दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट के रेसर्स क्लब किंग्स्टन, जमैका स्थित एकेडमी में ट्रेनिंग लेगा। आपको जानकार हैरानी होगी कि निसार के पिता आजाद पुर में रिक्शा चलाकर घर का खर्चा चलाते हैं और मां दूसरों के घर बर्तन मांछने-खाना बनाने जाती है।
अहमद के माता-पिता हर महीने कुल मिलाकर 5 हजार रुपए कमा लेतें हैं, लेकिन अहमद इन सबके बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने जा रहा है। हालांकि ये सब अहमद के लिए बिलकुल भी आसान नहीं रहा है। उसको यहां तक पहुंचाने में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एंग्लियन मैडल हंट का बड़ा योगदान रहा है।
गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एंग्लियन मैडल हंट के तहत देश के 14 ही बच्चों को वहां जाने का मौका मिलेगा और अहमद उनमें से एक है। बता दें कि अहमद आजाद पुर स्थित बड़ा बाग की जिस झुग्गी में रहता है, वहां पास में रेलवे ट्रैक है और जब ट्रेन वहां से गुजरती है तो उसके घर की छत पर लगी टीन हिल्लने लगती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः उसेन बोल्ट ने रिटायरमेंट का मनाया शाही जश्न, 7 हजार यूरो की पी शराब
निसार अहमद का नाम सुर्खियों में तब आया था जब उसने दिल्ली स्टेट्स एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था। इसके बाद निसार ने अंडर-16 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा और 100 मीटर की रेस को 11 सेकंड से भी कम में तोड़ा। इसके अलावा उसने क्रमशः 200 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब अहमद को उन्हें उसेन बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स चार हफ्ते की ट्रेनिंग देंगे।