{"_id":"5d87bf478ebc3e01702d1084","slug":"danny-willett-takes-the-title-as-indias-shubhankar-sharma-finishes-disappointing-17th","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMW PGA Championships: शुभंकर 17वें स्थान पर रहे, विलेट ने जीता खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
BMW PGA Championships: शुभंकर 17वें स्थान पर रहे, विलेट ने जीता खिताब
Mon, 23 Sep 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
shubhankar sharma
यूरोपीय टूर में अपना सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने की शुभंकर शर्मा की उम्मीदें बीएमडब्ल्यू पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप के आखिरी दौर में खराब प्रदर्शन से टूट गई और आाखिर में वह संयुक्त 17वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
शुभंकर तीसरे दौर के बाद संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन चौथे दौर में उन्होंने चार ओवर 76 का निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे वह नीचे खिसक गए। इस बीच डैनी विलेट ने अपनी शानदार वापसी जारी रखी और खिताब जीता। उन्होंने आखिरी दौर में पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया और उनका कुल स्कोर 20 अंडर रहा।
विज्ञापन