{"_id":"5ffe978cd8d79f726a762667","slug":"dakar-rally-moto-racer-cs-santosh-is-out-of-danger-now-can-come-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत को मात देकर ठीक हुए मोटो रेसर संतोष, जल्द हो सकती है भारत वापसी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मौत को मात देकर ठीक हुए मोटो रेसर संतोष, जल्द हो सकती है भारत वापसी
Wed, 13 Jan 2021 12:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
सीएस संतोष
- फोटो : twitter@hero_motosports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में चल रहे डकार रैली के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने वाले हीरो मोटोस्पोर्ट्स के भारतीय राइडर सीएस संतोष अभी चिकित्सकों की ‘निगरानी’ में रहेंगे, लेकिन वह भारत के लिए उड़ान भर सकते हैं। हीरो मोटोस्पोर्ट्स ने मंगलवार को बताया, ‘संतोष की स्थिति स्थिर है और चिकित्सक उस पर नजर रखे हुए हैं। स्कैन और आकलन के आधार पर उन्हें भारत आने की मंजूरी दे दी गई है, जहां वह स्थानीय चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।’
विज्ञापन
37 साल के संतोष डकार रैली के दौरान बीते बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई थी। दुर्घटना के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से जेद्दाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के मुताबिक, ‘उन्हें नींद की स्थिति में भारत लाया जाएगा ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो। यह एक बहुत ही सकारात्मक घटनाक्रम है क्योंकि वह अब अपने परिवार और परिचितों के साथ रहेंगे।’ यह दुर्घटना उसी मार्ग पर हुई थी, जिसमें हीरो मोटोस्पोर्ट्स के राइडर पाउलो गोंसालवेज का पिछले साल रैली के दौरान ही दुर्घटना में निधन हुआ था।
विज्ञापन