फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   dabang delhi kc vs haryana steelers live match updates in pro kabaddi league 2018

PKL 2018: विकास कंडोला की डबल तूफानी रेड से ढेर दिल्ली के दबंग, 34-31 से हरियाणा स्टीलर्स की जीत

Thu, 18 Oct 2018 09:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
dabang delhi kc vs haryana steelers live match updates in pro kabaddi league 2018
dabang delhi kc vs haryana steelers

प्रो कबड्डी लीग में गुरुवार को ए जोन की हरियाणा स्टीलर्स ने दबंग दिल्ली केसी को 34-31 से मात देकर जबरदस्त वापसी की है। हरियाणा स्टीलर्स की इस जीत में उसके शानदार खिलाड़ी विकास कंडोला और मोनू गोयत ने अहम भूमिका अदा की। विकास के 9 और मोनू के 7 प्वॉइंट की मदद से हरियाणा ने यह मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन


मैच में एक वक्त आगे चल रही दबंग दिल्ली की टीम पर सबसे भारी विकास कंडोला पड़े। विकास ने इस मैच में दो तूफानी सुपर रेड लगाकार अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जिसे हरियाणा स्टीलर्स ने मैच के अंत तक बरकरार रखा।
विज्ञापन


यहां जानें मैच का लाइव अपडेट:

- 34-31 से जीती हरियाणा स्टीलर्स

- मिराज शेख ने दिलाया दिल्ली को एक और प्वॉइंट, 32-29 से आगे हरियाणा स्टीलर्स

- मैच के आखिरी तीन मिनट, 32-26 से आगे हरियाणा स्टीलर्स

- विकास कंडोला की दूसरी तूफानी रेड, 28-22 से आगे हरियाणा स्टीलर्स

- विकास कंडोला की तूफानी सुपर रेड से बदला मैच का रुख, 23-20 से आगे हुई हरियाणा स्टीलर्स

- हरियाणा ने भी लगाया मैच का पहला सुपर टैकल, 19-17 से आगे दिल्ली

- दिल्ली ने लगाया मैच का तीसरा सुपर टैकल, 18-15 से आगे दबंग दिल्ली

- दिल्ली का शानदार सुपरटैकल, पहले हाफ तक 16-14 से आगे दबंग दिल्ली

- दिल्ली की धमाकेदार वापसी, सुपर टैकल में मिले दो प्वॉइंट से स्कोर 13-13 से बराबर

- नवीन गोयत ने दिल्ली को ऑलआउट होने से बचाया, 13-11 से आगे हरियाणा स्टीलर्स

- मोनू गोयत ने टीम को दिलाया एक और प्वॉइंट, 11-8 से पीछे दबंग दिल्ली

- हरियाणा की धमाकेदार शुरुआत, 4-8 से पिछड़ी दबंग दिल्ली

- पवन कादयान ने दबंग दिल्ली को दिलाया अहम प्वॉइंट, 3-2 से आगे हरियाण स्टीलर्स

- मोनू गोयत ने हरियाणा को दिलाई अच्छी शुरुआत, 1-3 से पीछे दबंग दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed