{"_id":"5c042abebdec22419e1f4836","slug":"dabang-delhi-k-c-beat-puneri-paltan-35-24-in-pro-kabaddi-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PKL 2018: दबंग दिल्ली की 'दबंगई' के आगे पुणेरी पलटन पस्त, 35-24 से झेलनी पड़ी करारी हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PKL 2018: दबंग दिल्ली की 'दबंगई' के आगे पुणेरी पलटन पस्त, 35-24 से झेलनी पड़ी करारी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
दबंग दिल्ली ने रविवार को प्रो कबड्डी 2018 के 93वें मुकाबले में पुणेरी पलटन पर धामकेदार जीत दर्ज की। दिल्ली के त्यागराज इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस कड़े मुकाबले में दबंग दिल्ली में पुणेरी पलटन को 35-24 से पटका।
विज्ञापन
इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से मेराज शेख ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि विशाल माने 8 टैकल में 6 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, पुणेरी पलटन की तरफ से दीपक कुमार ने 15 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि संदीप नरवाल ने 5 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
विज्ञापन
बता दें कि इस मुकाबले में दबंग दिल्ली को 17 रेड प्वाइंट्स, 13 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुणेरी पलटन को 17 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 0 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
विज्ञापन