{"_id":"5beeee91bdec2269960bc4a3","slug":"d-gukesh-savitha-shri-bag-gold-medals-in-u-12-world-cadets-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुकेश और सविता ने विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गुकेश और सविता ने विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
D Gukesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मास्टर गुकेश डी और सविता श्री बी ने स्पेन में आयोजित विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप के अंडर-12 में क्रमश: ओपन और लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। यह चैंपियनशिप गैलिसिया में गुरुवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन
गुकेश ने दस बाजियां जीती और एक हारी। उन्होंने 1.5 अंक के बड़े अंतर से खिताब जीता। रूस के मुर्जिन वोलडोर दूसरे और अमेरिका के चैसिन निको तीसरे स्थान पर रहे। तमिलनाडु की सविता अंडर-12 लड़कियों के वर्ग में आठ जीत और दो ड्रॉ के साथ चैंपियन बनी।
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान की ओमोनोवा उमिदा दूसरे स्थान पर रही। भारत चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। चैंपियनिशप में 86 महासंघों के 851 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। ओपन वर्ग में 542 और लड़कियों के वर्ग में 309 खिलाड़ी थे।
विज्ञापन