फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Cristiano Ronaldo may leave Manchester United considering playing with Lionel Messi and Neymar in Paris Saint Germain

Cristiano Ronaldo: मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ सकते हैं रोनाल्डो, मेसी-नेमार के साथ खेलने पर कर रहे विचार

Wed, 09 Mar 2022 09:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Mar 2022 09:41 PM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो कथित तौर पर पेरिस सेंट-जर्मेन में मेसी और नेमार जूनियर के साथ जुड़ने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने की सोच रहे हैं। वे सीजन के अंत में इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ फ्रांस के क्लब पीएसजी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo may leave Manchester United considering playing with Lionel Messi and Neymar in Paris Saint Germain
नेमार, लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटबॉल प्रशंसकों की बड़ी मुराद पूरी हो सकती है। दुनिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी एक-साथ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो कथित तौर पर पेरिस सेंट-जर्मेन में मेसी और नेमार जूनियर के साथ जुड़ने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने की सोच रहे हैं। वे सीजन के अंत में इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


मैनचेस्टर यूनाइटेड द्वारा रविवार को मैनचेस्टर सिटी के साथ डर्बी मुकाबले के लिए 37 वर्षीय खिलाड़ी को बाहर करने के बाद से ये अफवाहें जोरों पर हैं। यूनाइटेड के अंतरिम मैनेजर राल्फ रागनिक ने मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मैच से पहले दावा किया था कि रोनाल्डो मैच में कूल्हे की चोट के कारण नहीं खेले थे। इसी बीच, ऐसी खबरें सामने आईं थी कि रोनाल्डो घायल नहीं हुए थे।
विज्ञापन


माना जाता है कि एतिहाद स्टेडियम में हुए मैच के लिए टीम में शामिल नहीं होने की बात कहने के बाद रोनाल्डो को गुस्से में छोड़ दिया गया था। इसके बाद वे अपने घर पुर्तगाल लौट गए थे। हालांकि, रोनाल्डो ने मंगलवार को टीम के साथ ट्रेनिंग की है। फुटबॉल ट्रांसफर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई नहीं करती है तो रोनाल्डो ने सीजन के अंत में क्लब को छोड़ सकते हैं। उनके पीएसजी के साथ जुड़ने के आसार ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो अपने भविष्य के बारे में चिंतित होने के कारण ही पुर्तगाल रवाना हुए थे। यूनाइटेड प्रीमियर लीग के शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में रोनाल्डो अपने अगले कदम के बारे में विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इटली के क्लब युवेंटस के साथ सीरी-ए में वापसी करने से रोनाल्डो ने इनकार कर दिया गया है। वहीं, पुर्तगाली क्लब स्पोर्टिंग लिस्बन के साथ फिर से जाने की भी संभावना नहीं है।


ऐसे में रोनाल्डो पेरिस की ओर रुख कर रहे हैं। इससे वे सनसनीखेज रूप से लियोनेल मेसी और नेमार के साथ लीग-1 में खेलते दिखाई दे सकते हैं। यह फुटबॉल फैंस के लिए सपने के जैसा होगा। रोनाल्डो की वापसी के बाद से मैनचेस्टर यूनाइटेड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दिसंबर में क्लब ने मैनेजर ओले गनर सोलस्कार को बर्खास्त किया था। उनकी जगह अनुभवी कोच राल्फ रागनिक को लाया गया था, लेकिन टीम के प्रदर्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed