फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Cricketer rohit sharma, para-athlete Mariyappan Thangavelu, TT player manika batra, wrestler Vinesh Phogat and women's hockey skipper Rani Rampal to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award

Khel Ratna Award: खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर, रोहित समेत इन पांच को मिलेगा खेल रत्न

Sat, 22 Aug 2020 10:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Aug 2020 10:17 AM IST
सार

वर्ष 1992 में शुरू हुए खेल रत्न के इतिहास में पहली बार पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड...राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा टेबल टेनिस की पहली खिलाड़ी हैं जिन्हें देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से नवाजा जा रहा। रोहित सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं, इससे पहले सचिन (1998), धोनी (2007) व विराट (2018) को यह सम्मान मिल चुका है। ये अवॉर्ड हर साल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को (राष्ट्रीय खेल दिवस) के मौके पर दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Cricketer rohit sharma, para-athlete Mariyappan Thangavelu, TT player manika batra, wrestler Vinesh Phogat and women's hockey skipper Rani Rampal to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award
khel ratna award 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति की सिफारिशों पर मुहर लगा दी है। पहली बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान यानी राजीव गांधी खेल रत्न से पांच खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुवाई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने मनिका के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट, रियो पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की थी। पांचवां नाम हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का था, कमेटी ने रानी पर अंतिम फैसला खेल मंत्री पर छोड़ दिया था, अब उसे भी मान लिया गया है।

विज्ञापन

 

 

जानिए देश के पांच खेल रत्नों को

Cricketer rohit sharma, para-athlete Mariyappan Thangavelu, TT player manika batra, wrestler Vinesh Phogat and women's hockey skipper Rani Rampal to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award

रोहित शर्मा जहां रिकॉर्ड पांच शतकों के साथ विश्व कप 2019 के सर्वाधिक रन स्कोरर थे तो विनेश फोगाट ने 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में टी42 ऊंची कूद में गोल्ड जीतने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने साल 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। वहीं भारती कप्तान रानी धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) के बाद तीसरी और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी होंगी, जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाएगा। रानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तथा 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। रानी ने FIH ओलंपिक क्वॉलिफायर्स में भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बूते ही भारत टोक्यो ओलंपिक में क्वॉलिफाई कर पाया था।

विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्ड: 29 में से 27 लोगों को मिलेगा सम्मान

Cricketer rohit sharma, para-athlete Mariyappan Thangavelu, TT player manika batra, wrestler Vinesh Phogat and women's hockey skipper Rani Rampal to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award

भारतीय खेल सम्मान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था, जब खेल रत्न पा चुके एथलीट, अर्जुन अवॉर्ड के दावेदार थे। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान साक्षी मलिक के नाम कमेटी ने पूरी तरह मंत्रालय पर छोड़ दिए थे। अब लिस्ट में इन दोनों का नाम नहीं है। यानी 29 में से 27 लोगों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेंगे। इनमें इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अतानु दास (तीरंदाजी), शिवा केशवन (लूज), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) विशेष भृगुवंशी (बास्केटबाॅल), मनीष कौशिक, लवलीना (बॉक्सिंग), रिस सावंत (घुड़सवारी), संदेश झींगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका कुमारी (हॉकी), दीपक हुड्डा (कबड्डी) , काले सारिका (खो-खो), दत्तू भोकनाल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (शूटिंग), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), दिव्या काकरान, राहुल अवारे (कुश्ती), सुयश जाधव (पैरा एथलेटिक्स) संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) जैसे नाम हैं।

मनु, सौरभ को पहली बार में सफलता निशानेबाज
मनु भाकर और सौरभ चौधरी का नाम पिछले वर्ष राष्ट्रीय राइफल संघ ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं भेजा था, पहली बार भेजे गए आवेदन में मनु और सौरभ के नाम पर कमेटी ने मुहर लगा दी। लाइफटाइम कैटेगरी में आठ लोगों को और नियमित श्रेणी में पांच नाम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।

विज्ञापन

इस बार इनामी राशि में भारी भरकम बढ़ोतरी

Cricketer rohit sharma, para-athlete Mariyappan Thangavelu, TT player manika batra, wrestler Vinesh Phogat and women's hockey skipper Rani Rampal to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में मामूली वृद्धि की गई थी, लेकिन मोदी-2 में इन पुरस्कारों को नाम के साथ दाम का बनाने की तैयारी कर ली गई है। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि में दस या बीस नहीं बल्कि 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। यानि कि जिस सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए अब तक साढ़े सात लाख रुपये मिलते हैं। अब उसे 25 लाख रुपये किए जाने की तैयारी कर ली गई है।

प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड की इनामी राशि को तीन गुना किया जाने वाला है। अब इस अवार्ड के लिए खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इस राशि को 15 लाख रुपये किए जाने की तैयारी कर ली गई है। 
 
यही नहीं ध्यानचंद अवॉर्ड और लाइफ टाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए अब पांच लाख रुपये दिए जाते हैं, लेकिन अब इसके लिए 15 लाख रुपये इनामी राशि की जानी है। हालांकि अब तक नियमित द्रोणाचार्य और लाइफ टाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड की इनामी राशि एक समान होती थी, लेकिन नियमित द्रोणाचार्य अवॉर्ड की इनामी राशि को पांच से 10 लाख किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed