फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Covid19,Archers will again go through the selection process for the Tokyo Olympics

कोरोना का प्रभाव: टोक्यो ओलंपिक के लिए  फिर चयन प्रक्रिया से गुजरेंगे तीरंदाज

Thu, 16 Apr 2020 06:03 AM IST
संजीव कुमार झा हेमंत रस्तोगी,अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी,अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Apr 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
Covid19,Archers will again go through the selection process for the Tokyo Olympics
tokyo olympic

टोक्यो ओलंपिक की टीम में जगह बनाने से एक कदम दूर खड़े देश के शीर्ष तीरंदाज अतानु दास, तरुणदीप रॉय, दीपिका कुमारी, बोंबाइला देवी और प्रवीण जाधव को एक बार फिर चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने दोबारा ट्रायल कराने के संकेत दिए हैं। वहीं ओलंपिक कोटा दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले तरुणदीप रॉय ने खुद दोबारा ट्रायल कराने की मांग की है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि यह फैसला सीनियरों के हक में रहेगा और जूनियरों के साथ अन्याय भी नहीं होगा। टोक्यो के लिए देश के शीर्ष आठ तीरंदाजों का चयन ट्रायल के जरिए हो चुका है। शीर्ष तीन तीरंदाजों को ओलंपिक टिकट मिलना है। पर ओलंपिक एक साल आगे खिसकने से एएआई को दोबारा ट्रायल की योजना बनानी पड़ रही है।
विज्ञापन


एएआई ने अभी तय नहीं किया है कि चयन प्रक्रिया ओपन ट्रायल से शुरू की जाए या फिर शीर्ष आठ तीरंदाजों को छूट देकर नीचे से ट्रायल शुरू कराया जाए। एएआई के सेक्रेटरी जनरल प्रमोद चंद्रूकर ने कहा कि कुछ भी दोबारा ट्रायल कराना पड़ेगा। अगर ओपन ट्रायल भी होता है तो सीनियरों को पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियरों को भी मिले मौका : एशियाई खेलों में देश को पहला व्यक्तिगत पदक दिलाने वाले तरुणदीप कहते हैं कि दोबारा ट्रायल कराने से जूनियर तीरंदाजों का हक नहीं मारा जाएगा। वह खुद शीर्ष तीन तीरंदाजों में शामिल हैं, लेकिन उनका मानना है कि डेढ़ साल तक शीर्ष आठ को बरकरार रखना ठीक नहीं होगा। इससे खुद इनके प्रदर्शन में गिरावट आएगी। दोबारा ट्रायल होने से उन्हें तैयारियां करनी पड़ेंगी जो हमारे हित में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed