{"_id":"5fc50c738ebc3e9bf52fbbc0","slug":"covid-19-vaccine-must-for-players-and-athletes-before-tokyo-olympics-says-olympian-sushil-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक्स से पहले खिलाड़ियों के लिए कोरोना वैक्सीन जरूरी: सुशील कुमार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो ओलंपिक्स से पहले खिलाड़ियों के लिए कोरोना वैक्सीन जरूरी: सुशील कुमार
Mon, 30 Nov 2020 08:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 30 Nov 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से एक साल तक टलने के बाद अब 2021 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स पर सभी की नजरें हैं। हालांकि संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए खतरा अभी भी बरकरार है। उधर दो बार ओलंपिक पदक विजेता सुशिल कुमार ने कहा है कि ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए कोरोना वैक्सीन का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में भारतीय पहलवान ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग करना बेहद मुश्किल है और उनके सामने कई तरह की चुनौती है। उन्होंने कहा, 'हम ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं और मुझे लगता है कि कोरोना वैक्सीन की जरूरत है क्योंकि हम टूर्नामेंट के बेहद करीब हैं। कई सारे मेरे साथी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए हैं और ये खिलाड़ियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है। जब खिलाड़ी ट्रेनिंग शुरू करेंगे तो उस वक्त उनके संक्रमित होने की गुंजाईश अधिक है, जो सही नहीं है।'
विज्ञापन
सुशील ने खिलाड़ियों और देश की जनता से भी सावधानी बरतने की अपील की और लोगों से सभी सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महामारी का खतरा हर तरफ मौजूद है और छोटी सी गलती खतरनाक हो सकती है। सुशील ने खिलाड़ियों से अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन