फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Coronavirus: Shinzo Abe Tokyo Olympics Difficult If Pandemic Not Contained 

कोरोना को नियंत्रित नहीं किया गया तो टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 'मुश्किल': शिंजो आबे

Wed, 29 Apr 2020 09:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 29 Apr 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Shinzo Abe Tokyo Olympics Difficult If Pandemic Not Contained 
टोक्यो ओलंपिक 2020 - फोटो : सोशल

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित नहीं किया गया तो स्थगित हो चुके टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 'मुश्किल' होगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आबे का यह बयान टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी के बयान के एक दिन बाद आया है जिन्होंने स्थानीय दैनिक खेल समाचार पत्र को साक्षात्कार के दौरान कहा था कि अगले साल तक अगर कोरोना वायरस बीमारी को नियंत्रित नहीं किया जा सका तो ओलंपिक को रद्द करना पड़ेगा।
विज्ञापन


आबे ने संसद में कहा, 'कोरोना वायरस पर मानवता की जीत के साक्ष्य के तौर पर हमें ओलंपिक का आयोजन करना चाहिए। अगर हम ऐसी स्थिति में नहीं हुए तो फिर खेलों का आयोजन मुश्किल होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम कहते आए हैं कि हम ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन करेंगे जिसमें खिलाड़ी और दर्शक पूरी सुरक्षा के साथ हिस्सा ले पाएंगे और यह पूर्ण रूप से आयोजित होगा। मुझे लगता है कि अगर महामारी को नियंत्रित नहीं किया जाता है तो इनका (ओलंपिक का) आयोजन पूर्ण रूप से नहीं हो पाएगा।'

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल होने वाले खेलों को पहले ही अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब ये 23 जुलाई 2021 से शुरू होंगे। जापान के खेल दैनिक 'निक्कन स्पोर्ट्स' में मंगलवार को प्रकाशित साक्षात्कार में जब मोरी से पूछा गया था कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला जा सकता है तो उन्होंने कहा था, 'नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर इन्हें रद्द कर दिया जाएगा।'


टोक्यो ओलंपिक खेलों के प्रवक्ता ने हालांकि मंगलवार को ही संवाददाताओं से कहा था कि मोरी की टिप्पणी अध्यक्ष के निजी नजरिए पर आधारित थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में लगभग 217000 लोगों की मौत हो चुकी है। जापान में लगभग 14000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और लगभग चार सौ लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed