{"_id":"67f9e587e13371d6d80948a2","slug":"compound-mixed-team-shines-confirms-india-third-medal-in-archery-world-cup-stage-one-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Archery World Cup: कंपाउंड मिश्रित टीम का जलवा, तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में भारत का तीसरा पदक पक्का किया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Archery World Cup: कंपाउंड मिश्रित टीम का जलवा, तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में भारत का तीसरा पदक पक्का किया
Sat, 12 Apr 2025 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑबर्नडेल (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑबर्नडेल (अमेरिका)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 12 Apr 2025 09:31 AM IST
सार
ज्योति और ऋषभ ने शुरुआती दौर में स्पेन (156-149) को, क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क (156-154) को हराया और फिर अंतिम-चार दौर में स्लोवेनिया (159-155) को हराया।
विज्ञापन
ज्योति सुरेखा
- फोटो : ANI
विस्तार
ज्योति सुरेखा वेन्नम और ऋषभ यादव की कंपाउंड मिश्रित टीम ने शुक्रवार को स्लोवेनिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया जिसके बाद भारत ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में अपना तीसरा पदक पक्का कर लिया।
ज्योति और ऋषभ ने शुरुआती दौर में स्पेन (156-149) को, क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क (156-154) को हराया और फिर अंतिम-चार दौर में स्लोवेनिया (159-155) को हराया। अब वे शनिवार को फाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ेंगे। धीरज बोम्मादेवरा वीजा संबंधी समस्याओं के कारण प्रतियोगिता से कुछ घंटे पहले ही अमेरिका पहुंचे थे। उन्होंने शानदार संयम दिखाया और बृहस्पतिवार को भारतीय पुरुष रिकर्व टीम को फाइनल में पहुंचाया।
पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ी तरुणदीप राय और अतनु दास भी शामिल हैं। टीम ने स्पेन को 6-2 से हराकर देश को सत्र के पहले विश्व कप में दूसरा पदक दिलाया। भारत अब रविवार को स्वर्ण पदक के लिए तीसरी वरीयता प्राप्त चीन से भिड़ेगा। भारत ने बुधवार को कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपना खाता खोला था।