{"_id":"5d31e47c8ebc3e6cda5e745f","slug":"commonwealth-table-tennis-indian-men-defend-crown-women-win-maiden-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय पुरूष और महिला टीम चैम्पियन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में भारतीय पुरूष और महिला टीम चैम्पियन
Fri, 19 Jul 2019 09:10 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरूष टीम ने कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को इंग्लैंड को हराकर खिताब का बचाव किया जबकि महिला टीम सिंगापुर को शिकस्त देकर पहली बार चैम्पियन बनीं।
विज्ञापन
पुरूष टीम ने इंग्लैंड को 3-2 से मात दी जबकि महिला टीम ने गत चैम्पियन सिंगापुर को 3-0 से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया। सिंगापुर की महिला टीम 1997 से इस खिताब पर कब्जा है जो लगातार आठ बार चैम्पियप बनीं थी।
विज्ञापन
शुरूआती दो मुकाबलों में शरत कमल और जी साथियान के हार से 0-2 से पिछड़ कर हार के कागार पर पहुंची पुरूषों की टीम के जीत के नायक 26वां जन्मदिन मना रहे हरमीत देसाई रहे उन्होंने तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के डेविड मैकबीथ को 4-11, 11-5, 8-11, 11-8, 11-8 से हराया।
विज्ञापन
इसके बाद साथियान ने थामस जारविस को 11-2, 6-11, 11-4, 11-4 जबकि शरत ने सैमुएल वाल्कर को 15-13, 12-10, 11-6 से हराया। महिलाओं के फाइनल में अर्चना गिरीश कामथ ने सिंगापुर की हो टिन-टिन (8-11, 13-11, 11-9, 11-9), मनीका बत्रा ने डेनिस पायेट (11-6, 11-4, 11-3) और मधुरिका पाटकर ने एम्ली बोल्टोन (11-9, 11-7, 11-6) को हराकर भारत को चैम्पियन बनाया।