{"_id":"5acd0e154f1c1b683d8b4738","slug":"commonwealth-games-sixth-day-round-up-for-indian-contigent","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: 21 पदकों के साथ टॉप-3 में भारत, छठे दिन ऐसा रहा प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG 2018: 21 पदकों के साथ टॉप-3 में भारत, छठे दिन ऐसा रहा प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
heena sidhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत के खाते में बहुत ज्यादा मेडल नहीं आए। कॉमनवेल्थ में छठे दिन भारत की शुरुआत हीना सिद्धू के गोल्ड मेडल से हुई। इसके अलावा पावरलिफ्टिंग में भारत के सचिन चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल पर जीता। छठे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के खाते में अब ग्यारह गोल्ड मेडल आ चुके हैं।
विज्ञापन
CWG 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की, मलेशिया को दी 2-1 से मात
विज्ञापन
गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में मलेशिया के खिलाफ खेला गया मुकाबला भारतीय हॉकी टीम ने 2-1 से जीत लिया है। भारत के लिए दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। हरमनप्रीत ने छह पेनल्टी कॉर्नर में से दो को गोल में तब्दील करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
CWG 2018: छठे दिन भारत की सुनहरी शुरुआत, महिला शूटर हीना सिद्धू ने जीता गोल्ड 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की स्टार महिला शूटर हीना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत ने अपने पहले गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
CWG 2018: सचिन चौधरी ने भारत को दिलाया एक और मेडल, पावरलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के मेन्स हेवीवेट पारा-पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने ब्रॉन्ज मेंडल जीता है। सचिन ने कुल 181 अंको के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।
CWG 2018: हॉकी में रानी बनी टीम इंडिया, अफ्रीका को मात देकर सेमीफाइनल में जगह की पक्की
कप्तान रानी रामपाल के शानदार गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन पुल ए के मैच में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
CWG 2018: मेन्स शूटिंग में भारत की उम्मीदें खत्म, गगन नारंग और चैन सिंह ने किया निराश
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन मंगलवार को मेन्स शूटिंग में भारत की उम्मीदे खत्म हो गई है। गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में खेले जा रहे पुरुषों की 50 मीटर एयर रायफल प्रोन में भारत के चैन सिंह और गगन नारंग मेडल की रेस से बाहर हो गए हैं।
CWG 2018: मनोज समेत पांच मुक्केबाज सेमीफाइनल में, पक्के किए मेडल
भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मनोज सहित पांच पुरुष मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंच कर कम से कम कांस्य पदक पक्के कर लिए। दिग्गज मनोज कुमार (69 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेलों का अपना दूसरा पदक पक्का कर लिया।
CWG 2018: ब्रॉन्ज से चूके मोहम्मद अनस, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
मिल्खा सिंह (1958) के बाद 400 मीटर दौड़ के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय मोहम्मद अनस 0.2 सेकंड के समय से कांस्य पदक से चूक गए। अनस 400 मीटर दौड़ में 45.31 सेकंड का समय निकालकर चौथे स्थान पर रहे।