फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   CWG 2018: India beat South Africa 1-0 in Pool A match to enters semi-finals

CWG 2018: हॉकी में रानी बनी टीम इंडिया, अफ्रीका को मात देकर सेमीफाइनल में जगह की पक्की

Tue, 10 Apr 2018 05:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
CWG 2018: India beat South Africa 1-0 in Pool A match to enters semi-finals
भारतीय महिला हॉकी टीम

कप्तान रानी रामपाल के शानदार गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन पुल ए के मैच में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन


इसी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम को भी मेडल मिलना लगभग तय हो गया है। महिला हॉकी टीम ने इस मैच को जीतकर तीन अंक हासिल किए और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बता दें कि यदि यह मुकाबला ड्रॉ भी रहता तब भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेती।
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला शुरुआत से कड़ी टक्कर वाला देखने को मिला। पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम उसे गोल करने में नाकाम रही। कुछ ही देर बाद दक्षिण अफ्रीका को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत की गोलकीपर सविता ने गजब का डिफेंस करते हुए उसे गोल नहीं करने दिया। पहला क्वार्टर 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर के शुरुआत में दीपिका ने फिल्क करके शॉट खेला, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी डिफेंडर ने गेंद को गोल तक पहुंचने नहीं दिया। इस क्वार्टर में भी मुकाबला काफी टक्कर का था, लेकिन  दोनों टीमों के बीच कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरे क्वार्टर में भी स्कोर 0-0 रहा। 

CWG 2018: India beat South Africa 1-0 in Pool A match to enters semi-finals
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : file

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला। भारत की नवजोत को गोल करने का शानदार मौका मिला, लेकिन वह गेंद को जाली में भेदने में सफल नहीं हो सकीं। भारतीय खिलाड़ी को इस दौरान ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें दो मिनट मैदान के बाहर जाना पड़ा। इसके साथ ही तीसरे क्वार्टर का खेल भी समाप्त हो गया और दोनों ही टीम एक-दूसरे के खिलाफ गोल नहीं कर सकी।

चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने हमले तेज कर दिए। इसका फायदा 47वें मिनट में टीम को मिला जब वंदना कटारिया के शानदार पास पर कप्तान रानी रामपाल ने गोलकीपर और डिफेंडर को छकाते हुए फील्ड गोल किया। यही मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ और भारत ने सेमीफाइनल में जीत के साथ एंट्री की। मैच खत्म होने में जब 7 मिनट का समय बचा था तब भारतीय टीम की लालरेमसियामी को रेफरी ने येलो कार्ड दिखा दिया। इसकी वजह से खिलाड़ी को पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा।

अंतिम 2 मिनट का मुकाबला काफी रोमांच रहा। ऐसा लग रहा थी कि दक्षिण अफ्रीकी टीम वापसी करेगी, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा डिफेंस करते हुए उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed