CWG 2018: भारत ने लगाया सोने का ढ़ेर, जानिए कैसा रहा दसवें दिन का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। गोल्ड कोस्ट में जारी शनिवार का दिन भारत के लिए सुनहरा रहा। भारतीय बॉक्सर विकास कृष्णन मेन्स 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने मुकाबले में कैमरुन के मुक्केबाज को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। विकास के इस गोल्ड के साथ ही शनिवार को भारत के खाते में अभी तक 8 गोल्ड मेडल आ चुके हैं। बता दें कि भारत के नाम अब तक कुल 59 मेडल हो गए, जिसमें 25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
मनिका बत्रा ने जीता गोल्ड
इसके पहले महिलाओं की सिंग्लस टेबल टेनिस मुकाबले में मनिका बत्रा ने सिंगापुर की मेंगयू यू को 11-7,11-6, 11-2, और 11-7 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं, स्क्वॉश मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी को ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में इस भारतीय जोड़ी को 8-10, 10-11 से मात मिली। इसके साथ ही इस भारतीय जोड़ी को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को गोल्ड मेडल मिला। इसके अलावा महिलाओं की बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की सेत्याना और ग्रोन्या की जोड़ी को 21-19, 21-19 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
वहीं, मेन्स डबल्स टेबल टेनिस मुकाबले में हरमीत देसाई और सनिल शंकर शेट्टी की जोड़ी ने सिंगापुर को जोड़ी को 11-5, 11-6 और 11-10 की विशाल अंतर से हराकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया किया, जबकि अचंता शरत और साथियान की जोड़ी को इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल और लियाम पिचफॉर्ड की जोड़ी से हारकर गोल्ड मेडल पर कब्जा नहीं जमा पाया। इस जोड़ी को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड की इस जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 5-11, 12-10,11-9, 6-11 और 9-11 से हराया। इसके अलावा मेन्स डबल्स टेबल टेनिस मुकाबले में भारत के हरमीत देसाई और शंकर शेट्टी की जोड़ी ने सिंगापुर की जोड़ी को 11-5, 11-6 और 12-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है।
इसके पहले भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वीमेंस फ्रीस्टाइल 50 किग्रा में कनाडा के पहलवान जेसिका मैकडोनाल्ड को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने मुकाबले में जेसिका को 13-3 से मात दी। जेसिका सिल्वर मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा मेन्स फ्रीस्टाइल 86 किग्रा में भारतीय पहलवान सोमवीर ने कनाडा को एलेक्जेंडर मोरे को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उन्होंने मोरे को 7-3 से हराया।
सुमित ने मेन्स फ्रीस्टाइल 125 किग्रा नॉर्डिक सिस्टम में जीता गोल्ड
इससे पहले भारतीय पुरुष पहलवान सुमित ने मेन्स फ्रीस्टाइल 125 किग्रा नॉर्डिक सिस्टम में भारत को 22वां गोल्ड दिलाया। दरअसल, सुमित का मुकाबला नाइजीरिया के पहलवान बोल्टिक से होना था, लेकिन वह रिंग पर नहीं पहुचें। जिसके बाद सुमित को वॉकओवर मिला और रेफरी ने उनको विजय घोषित कर दिया। वहीं, भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 62 किग्रा में न्यूजीलैंड की टायला फ्रॉड को कांटे की टक्कर मुकाबले में हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। साक्षी ने न्यूजीलैंड के पहलवान टायला को 6-5 से हराया।
इसके पहले भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में 86.47 मीटर थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता है। इस मुकाबले में नीरज ने ऑस्ट्रेलिया के हमिश पिकॉक को हराया। वह 82.59 मीटर थ्रो करके दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
गौरव और संजीव ने जीते गोल्ड, मनीष को मिला सिल्वर
इसके पहले भारत के 21 वर्षीय बॉक्सर गौरव सोलंकी ने मेन्स 52 किलोग्राम की कैटेगरी की फाइनल में नॉर्थन आयरलैंड के ब्रैंडन इरवाईन को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। गौरव ने फाइनल बाउट में ब्रैंडन को 4-1 से मात दिया। इसके अलावा मेन्स 60 किलोग्राम की कैटेगरी में भारतीय बॉक्सर मनीष कौशिक ने सील्वर मेडल जीता है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बॉक्सर हैरी गारसाइड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, शूटिंग में भारतीय शूटर संजीव राजपूत ने मेन्स 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन में रिकॉर्ड 454.5 प्वाइंट्स के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
मेरीकॉम ने 48 किलोग्राम की कैटगरी में जीता गोल्ड
इसके पहले 10वें दिन की शुरुआत में देश की महिला मुक्केबाज मेरीकॉम ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। मेरीकॉम ने नॉर्थन आयरलैंड की क्रिस्टीना ओकोहारा को 48 किलोग्राम की कैटगरी के फाइनल में हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में यह मेरीकॉम का पहला पदक है। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए अंतिम व निर्णायक मुकाबले में पांच राउंड खेले गए, जिनमें मेरीकॉम ने सभी राउंड में बढ़त को बरकरार रखा और देश के लिए गोल्ड जीता।
अमित पंघाल ने 46-49 किग्रा केटेगरी में जीता सिल्वर
इसके अलावा16 अक्टूबर 1995 को जन्मे 22 साल के अमित पंघाल ने 46-49 किग्रा केटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। वह इंग्लैंड के गलाल याफाई से हार गए। दोनों मुक्केबाजों के बीच काफी कड़ा मुकाबला चला। पहले राउंड में अमित इंग्लैंड के बॉक्सर पर भारी पड़े, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में अमित को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इंग्लैंड के मुक्केबाज गलाल ने अमित को 3-1 से हराया।