फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Christian Coleman wins Gold at the World Athletics Championship with 6th best timing

विश्व एथलेटिक्स: दो सौ मीटर की दौड़ से बाहर हुए कोलमैन, एक दिन पहले सौ मीटर में बने थे चैंपियन

Sun, 29 Sep 2019 09:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Sep 2019 09:13 PM IST
सार

9.76 : सेकंड का समय निकाला अमेरिका के 23 वर्षीय एथलीट कोलमैन ने 
9.58 : का विश्व रिकॉर्ड है जोकि जमैका के उसेन बोल्ट के नाम है   

विज्ञापन
Christian Coleman wins Gold at the World Athletics Championship with 6th best timing
क्रिस्चियन कोलेमन - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के 23 साल के क्रिश्चियन कोलमैन शनिवार को 100 मीटर में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रविवार को 200 मीटर की दौड़ से बाहर हो गए। कोलमैन रविवार को 200 मीटर की स्पर्धा के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाए और हिट राउंड में ही बाहर हो गए। कोलमैन के कोच ने बताया कि बीती रात के बाद से उन्हें दर्द हो रहा था और वे खिंचाव महसूस कर रहे थे। 

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी धावक शनिवार को रफ्तार के नए सौदागर बने थे। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 9.76 सेकंड के समय के साथ 100 मीटर की फर्राटा रेस का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। साथ ही मुनौदी भी कर दी कि जमैका के उसेन बोल्ट के बाद वह ट्रैक के नए बादशाह बनने को बेताब हैं। पिछली बार के विजेता 37 वर्षीय जस्टिन गाल्टिन ने 9.89 सेकंड के साथ रजत और कनाडा के आंद्रे डी ग्रीस (9.90 सेकंड)  ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोलमैन के करिअर का यह पहला आउटडोर खिताब है। 

विज्ञापन

अपना और साल का श्रेष्ठ प्रदर्शन

Christian Coleman wins Gold at the World Athletics Championship with 6th best timing
क्रिश्चियन कोलमैन - फोटो : सोशल मीडिया

कोलमैन का 9.76 का समय इस साल का सबसे तेज और सर्वकालिक छठा श्रेष्ठ समय है। विश्व रिकॉर्ड जमैका के उसेन बोल्ट के नाम है जिन्होंने 2009 में 9.58 सेकंड का समय निकाला था। कोलमैन ने इस चैंपियनशिप में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह इस चैंपियनशिप के ओपनिंग राउंड और सेमीफाइनल 10 सेकंड से कम वक्त में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने वाले इकलौते शख्स थे। उन्होंने पहले दौर में 9.98 सेकंड का समय निकाला और फिर सेमीफाइनल में 9.88 का प्रदर्शन किया और फाइनल में इसे और भी बेहतर कर दिया। 

100 मीटर में छह श्रेष्ठ प्रदर्शन 

Christian Coleman wins Gold at the World Athletics Championship with 6th best timing
उसेन वोल्ट
एथलीट     देश     समय
उसेन बोल्ट जमैका     9.58
टायसन गे अमेरिका    9.69
योहान ब्लैक जमैका     9.69
ओसाफा पॉवल जमैका     9.72
जस्टिन गैटलिन अमेरिका    9.74
क्रिस्टिन कोलमैन अमेरिका     9.76
विज्ञापन

कभी ड्रग टेस्ट विवाद के चलते करिअर था खतरे में 

कभी ड्रग टेस्ट विवाद के चलते कोलमैन का करिअर खतरे में आ गया था। 23 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी से इसी महीने तकनीकी आधार पर बैन हटाया गया था। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने आलोचकों को भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी प्रदर्शन बेहतर करने के लिए शक्तिवर्द्धक दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया। अमेरिकी दिग्गज माइकल जानसन ने हाल में ड्रग टेस्ट विवाद के चलते कहा था कि कोलमैन को ट्रैक एंड फील्ड में भाग लेने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए। कोलमैन ने कहा कि माइकल जानसन ने न तो मेरे बिल भरने हैं और न ही मेरे चेक पर साइन करने हैं। लिहाजा मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि वह मेरे बारे में क्या कह रहे हैं। 

क्रिश्चियन कोलमैन ने जीत के बाद कहा ‘मैंने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया। यह मेरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। मुझे लगता है कि मैं और बेहतर कर सकता हूं। मैं इसके लिए और कड़ी मेहनत करूंगा।’

जमैका के तेजय गेल ने लंबी कूद में स्वर्ण जीतकर इतिहास

जमैका के तेजय गेल (8.69 मीटर)ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास  रच दिया। ट्रैक स्पर्धाओं में तो जमैका के एथलीट छाए रहते हैं लेकिन गेल अपने देश के पहले एथलीट है जिन्होंने फील्ड स्पर्धा में खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पहले ही प्रयास में 8.46 मीटर का अपना श्रेष्ठ समय निकाला था। पांचवें प्रयास में उन्होंने  8.69 के साथ 8.62 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्पर्धा का रजत पदक अमेरिका के जेफ हेंडरसन (8.39 मीटर) जबकि कांस्य क्यूबा के जुआन मिगुइल (8.34) को मिला। यह दस साल में विश्व चैंपियनशिप का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

विएरा पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज एथलीट

पुर्तागाल के 43 वर्षीय जाओ विएरा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में कोई भी पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। विएरा ने पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल में 4:04.59 सेकंड के साथ रजत जीता। स्वर्ण जापान के युसुके सुजुकी (4:04.20 सेकंड) के साथ जीता। वह इस वर्ग में विश्व चैंपियन बनने वाले पहले जापानी खिलाड़ी हैं।

प्राइस अमेरिका की पहली हैमर थ्रो विश्व चैंपियन

अमेरिका की दिअन्ना प्राइस ने 77.54 मीटर की दूरी नापकर हैमर थ्रो का स्वर्ण पदक जीता। 26 वर्षीय प्राइस हैमर थ्रो में विश्व चैंपियन बनने पहली अमेरिका महिला खिलाड़ी हैं। रजत पोलैंड की जोआना ने जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed