फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chinese snooker duo banned for match-fixing, longest suspensions

मैच फिक्सिंग में फंसे दो चीनी स्नूकर खिलाड़ी, लगा इतने साल का प्रतिबंध 

Sun, 02 Dec 2018 04:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
Chinese snooker duo banned for match-fixing, longest suspensions
Chinese snooker player

चीन के स्नूकर खिलाड़ी यू डेलू पर मैच फिक्सिंग के कारण 10 साल 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, उनके हमवतन काउ युपेंग को इसी अपराध में छह साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इस बात की जानकारी विश्व पेशेवर बिलियडर्स एवं स्नूकर संघ (डब्ल्यूपीबीएसए) ने शनिवार को एक बयान जारी कर दी। 

विज्ञापन


डब्ल्यूपीबीएसए ने एक बयान में कहा है कि यू डेलू को अपने दोस्त या अपने से जुड़े हुए शख्स की वित्तीय मदद के लिए जानबूझकर भ्रष्टाचार करने का दोषी पाया गया है। बयान के मुताबिक, 'वह पांच टूर्नमेंट्स में पांच मौकों पर मैच फिक्सिंग के दोषी पाए गए हैं। वह लगभग ढ़ाई साल से इस काम में लिप्त थे और उन्होंने यह किसी इनाम के लिए किया था। उन्होंने इस बात को कबूला है कि उन्होंने जांचकर्ता से झूठ बोला और उनका समर्थन करने से मना कर दिया।' 
विज्ञापन


वहीं, समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यू पर स्नूकर के इतिहास का स्टीफन ली के बाद अभी तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध लगा है। स्टीफन को 2013 मनें 12 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। 21 सितंबर और दो नवंबर को हुई सुनवाई में तीन सदस्यीय स्वतंत्र ट्रीब्यूनल के सामने इन दोनों ने डब्ल्यूपीबीएसए सदस्यों के नियमों के उल्लंघन की बात को माना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, काउ ने माना कि उन्होंने 2016 में तीन मैचों के परिणाम फिक्स किए और जांच में सहयोग नहीं दिया। डब्ल्यूपीबीएस के चेयरमैन जेसन फर्ग्यूसन ने कहा, 'यह दुख की बात है कि प्रतिभावान खिलाड़ी मैच फिक्सिंग से पैसा बनाने की लत में फंस जाते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed