{"_id":"597f5ebd4f1c1b452b8b480b","slug":"chinese-items-don-t-last-too-long-says-vijender-on-his-next-bout-against-zulpikar-maimaitiali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद रिंग में उतरेंगे विजेंदर, 5 अगस्त को चीनी मुक्केबाज के खिलाफ मुकाबला ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आठ माह बाद रिंग में उतरेंगे विजेंदर, 5 अगस्त को चीनी मुक्केबाज के खिलाफ मुकाबला
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
विजेंदर सिंह
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्सर विजेंदर सिंह आठ माह बाद एक बार फिर एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट खिताब की रक्षा केलिए बॉक्सिंग रिंग में उतरने जा रहे हैं। पिछले आठ मुकाबलों में सात नॉक आउट पंच जड़ने वाले विजेंदर चीनी बॉक्सर जुल्फिकार माइमाइतली को भी जल्द से जल्द नॉक आउट करने की फिराक में हैं। तभी तो वह कहते हैं कि जुल्फिकार तो चीनी माल है और चीनी माल ज्यादा नहीं चलता है। हालांकि विजेंदर की निगाहें वर्ल्ड टाइटल पर हैं, लेकिन वह और उनके प्रमोटर नीरव तोमर साफ करते हैं कि इसमें अभी वक्त लगेगा। विजेंदर की वर्ल्ड टाइटल बाउट 2018 के बाद ही संभव है।
विजेंदर का कहना है कि उनके कोच ली बियर्ड ने उन्हें सलाह दी है कि एक समय में एक बाउट को ही लक्ष्य बनाओ। वर्ल्ड टाइटल पर पहुंचने के लिए ज्यादा से ज्यादा बाउट की जरूरत है। उनके प्रमोटर्स के लिए यही चुनौती है कि आने वाले समय में वह उनकेलिए किस तरह फाइट कराते हैं। विजेंदर कहते हैं कि उनके लिए कोई भी प्रमोटर बाउट लेकर आएगा वह उसके साथ काम करने को तैयार हैं, चाहें वह अमेरिका से हो या फिर यूरोप से। नीरव तोमर का कहना है कि विजेंदर को वर्ल्ड टाइटल के लिए फिल्हाल लंबा सफर तय करना है। इस टाइटल से पहले कॉमनवेल्थ टाइटल है, इंटर कांटीनेंटल टाइटल है। इसके बाद वर्ल्ड टाइटल का नंबर आता है। उनका ख्याल है कि विजेंदर डब्लूबीओ की वर्ल्ड टाइटल बाउट से पांच-छह फाइट दूर हैं, जो 2018 के बाद ही संभव हो पाएगा।
अगली बाउट देश में नहीं बाहर लड़ेंगे
विजेंदर खुलासा करते हैं कि पांच अगस्त को मुंबई में जुल्फिकार के खिलाफ बाउट लड़ने के बाद अगला मुकाबला वह देश से बाहर लड़ेंगे। यह जगह यूरोप के अलावा अमेरिका और दुबई भी हो सकती हैं। इस संबंध में प्रमोटर्स बात कर रहे हैं। हालांकि एक सच्चाई यह भी है कि जिस प्रमोटर क्वींसबरी के साथ विजेंदर ने नाता तोड़ा है वही बतौर फ्रीलांस उनकी मुंबई बाउट का आयोजन करा रही है। यही कारण है कि विजेंदर निकट भविष्य में फाइट के साथ कोई समझौता नहीं करते हुए ज्यादा से ज्यादा लड़ना चाहते हैं।