फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   China Olympic swimming champion Sun Yang banned for eight years

तीन बार के ओलंपिक चैंपियन चीनी तैराक सुन पर आठ साल का प्रतिबंध

Fri, 28 Feb 2020 04:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 28 Feb 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
China Olympic swimming champion Sun Yang banned for eight years
Sun Yang - फोटो : सोशल मीडिया

चीन के तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता 28 वर्षीय सुन यांग को डोपिंग मामले में नमूना नहीं देने का दोषी पाए जाने के बाद खेल पंचाट (सीएएस) ने शुक्रवार को आठ साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। स्विट्जरलैंड स्थित खेल पंचाट ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना) की अपील के खिलाफ विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के फैसले को बरकरार रखा। सुन चीन के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से है जिन्हें पहले भी 2014 में डोपिंग मामले में प्रतिबंधित किया गया था।आठ साल के प्रतिबंध के बाद उनका करिअर खत्म माना जा रहा है। वह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले चीनी तैराक रहे हैं।

विज्ञापन

सुन पर आरोप है कि उन्होंने सितंबर 2018 में अपने खून और मूत्र के नमूने का देने से उस समय मना कर दिया था जब जांचकर्ता उनके घर पहुंचे थे। फिना इस मामले में हालांकि सुन के साथ था जिसका मानना था कि सुन के घर पहुंचे जांचकर्ता अपनी पूरी पहचान बताने में विफल रहे थे। सुन पर अपने ब्लड की शीशियों को नष्ट करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन

प्रतिबंध के खिलाफ करेंगे अपील

अब सुन को टोक्यो ओलंपिक में 200 मीटर फ्रीस्टाइल खिताब का बचाव करने की अनुमति नहीं मिल पाएगी। सुन ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। वह इस फैसले के खिलाफ स्विस फेडरल कोर्ट में अपील कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अनुचित है, मेरा मानना है कि मैं बेकसूर हूं। मैं अपील करूंगा ताकि सच लोगों तक पहुंच पाए।

2012: लंदन ओलंपिक में जीते थे 400 और 1500 मीटर फ्री स्टाइल के स्वर्ण
2016: रियो ओलंपिक में 200 मीटर फ्री स्टाइल में रहे थे चैंपियन
23: गोल्ड मेडल जीते हैं ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में मिलाकर

सुर्खियों से विवाद तक

पिछले साल दक्षिण कोरिया में विश्व चैंपियनशिप के दौरान ब्रिटेन के एडम पिएटी ने पोडियम पर सून से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई तैराक मैक होर्टन ने भी उनसे 400 मीटर फ्री स्टाइल में हार के बाद पोडियम साझा करने या हाथ मिलाने से मना कर दिया था।

  • सून ने शंघाई में 2011 में 19 साल की उम्र में ग्रांट हैकेट का 1500 मीटर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। साथ ही 800 मीटर में भी चैंपियन बने थे
  • लंदन ओलंपिक में दो गोल्ड जीते, 1500 मीटर में उनका रिकॉर्ड अभी तक कायम है
  • 2013 में उनका कोच झू जिगेन से विवाद के बाद 10 साल का साथ छूट गया। मामला एयरहोस्टेस से रोमांस का बताया जाता है
  • 2013 में अपने महंगी कार चलाते समय अपने गृहनगर हैंगझोऊ में बस में टक्कर मार दी। सात दिन पुलिस हिरासत में बिताए थे
  • 2014 एशियाई खेल इंच्योन में फिर विवादों में घिरे जब कासुके हैगिनो से 200 मीटर फ्री स्टाइल में हारने के बाद जापान के राष्ट्रगान को लेकर टिप्पणी की
  • 2014 में एक प्रतिबंधित दवा सेवन मामले में तीन महीने का निलंबन हुआ था, हालांकि उनका कहना है कि उन्हाेंने ह्रदय के लिए दवा ली थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed