{"_id":"5e3534338ebc3e4b533c846a","slug":"china-masters-badminton-postponed-over-virus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना वायरस की वजह से एक और टूर्नामेंट प्रभावित, चीन बैडमिंटन ओपन टला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कोराना वायरस की वजह से एक और टूर्नामेंट प्रभावित, चीन बैडमिंटन ओपन टला
Sat, 01 Feb 2020 02:33 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
badminton
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में खतरनाक करोना वायरस के फैलने के कारण 2020 वर्ल्ड टूर सत्र का देश का पहला बैडमिंटन टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा। आयेाजकों ने शनिवार को बताया कि 25 फरवरी से शुरू होने वाला छह दिवसीय चीन मास्टर्स टूर्नमेंट अब बाद में होगा।
विज्ञापन
इस वायरस से डर के चलते कई खिलाड़ी पहले ही इससे नाम वापिस ले चुके थे। चीन के वुहान में वायरस फैलने के बाद से 259 लोगों की मौत हो चुकी हैं। यह वायरस दो दर्जन दूसरे देशों में भी फैल चुका है।
विज्ञापन
चीन में इस वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए काफी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत, वुहान और हुबेई प्रांत के लोगों को अलग भी रखा गया है। वर्ल्ड स्नूकर ने भी शुक्रवार को इस साल के चीन ओपन के अपने एडिशन को स्थगित कर दिया था। यह टूर्नमेंट बीजिंग में 30 मार्च को शुरू होना था।
विज्ञापन