{"_id":"64df9b2b0d81d32b030e7806","slug":"chess-world-chess-federation-bans-transgender-players-from-participating-in-competitions-know-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: विश्व शतरंज महासंघ ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगाया प्रतिबंध, जानें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Chess: विश्व शतरंज महासंघ ने ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगाया प्रतिबंध, जानें
Fri, 18 Aug 2023 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 18 Aug 2023 09:54 PM IST
सार
उसके इस फैसले की ट्रांसजेंडर अधिकारों के समर्थकों ने कड़ी आलोचना की है। फिडे ने कहा कि उसे और उसके सदस्य महासंघों को उन खिलाड़ियों से मान्यता देने के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी पहचान ट्रांसजेंडर के रूप में है।
विज्ञापन
शतरंज
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे ने अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष से महिला बने यानि ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर महिला प्रतियोगिताओं में भाग लेने से प्रतिबंध लगा दिया है। फिडे ने कहा है कि जब तक उसके अधिकारी लिंग परिवर्तन की समीक्षा नहीं कर लेते तब तक ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।
उसके इस फैसले की ट्रांसजेंडर अधिकारों के समर्थकों ने कड़ी आलोचना की है। फिडे ने कहा कि उसे और उसके सदस्य महासंघों को उन खिलाड़ियों से मान्यता देने के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी पहचान ट्रांसजेंडर के रूप में है। इसलिए ट्रांसजेंडर महिलाओं की प्रतियोगिताओं में भागीदारी व्यक्तिगत मामलों के विश्लेषण पर निर्भर करेगी जिसमें दो साल का समय भी लग सकता है।
महासंघ ने कहा, लिंग परिवर्तन से खिलाड़ी की स्थिति और भविष्य में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की पात्रता पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है इसलिए यह केवल तभी किया जा सकता है जब परिवर्तन का कोई प्रासंगिक प्रमाण उपलब्ध कराया गया हो।’
विज्ञापन
विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था ने कहा, इस तरह से अगर कोई अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष से महिला बना है तो उसे फिडे के अगले फैसले तक फिडे की महिलाओं के लिए आधिकारिक प्रतियोगिता में भाग लेने का अधिकार नहीं होगा।
महासंघ ने कहा कि यदि कोई महिला खिलाड़ी अपना लिंग परिवर्तन करके पुरुष बन जाता है तो उसके सारे खिताब वापस ले लिए जाएंगे। लेकिन अगर खिलाड़ी लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष से महिला बन जाता है तो उसके पिछले खिताब पहले की तरह बने रहेंगे।