फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: Triveni Continental Kings won the title of the first Global Chess League, Jonas Zair won Sudden Death

Chess: त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने जीता पहली ग्लोबल शतरंज लीग का खिताब, योनास जेयर ने सडेन डेथ मैच जीता

Tue, 04 Jul 2023 12:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jul 2023 12:03 PM IST
सार

रेपिड बाजी के दो दौर ड्रॉ रहे जबकि इसके बाद ब्लिट्ज बाजी के दो दौर भी बराबरी पर छूटे। चैंपियन का फैसला अंतत: सडल डेथ ब्लिट्ज बाजियों की शृंखला के साथ हुआ जहां चौथी बाजी में फैसला आया।

विज्ञापन
Chess: Triveni Continental Kings won the title of the first Global Chess League, Jonas Zair won Sudden Death
चेस सेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Instagram

विस्तार

डेनमार्क के ग्रैंडमास्टर योनास जेयर ने ‘सडन डेथ’ मुकाबले में अपग्रेड मुंबा मास्टर्स के जोवाखीर सिंदारोव को हराकर त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स को पहली ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का खिताब दिलाया। तीन चरण के टाईब्रेक के जरिए विजेता का फैसला किया।
विज्ञापन


रेपिड बाजी के दो दौर ड्रॉ रहे जबकि इसके बाद ब्लिट्ज बाजी के दो दौर भी बराबरी पर छूटे। चैंपियन का फैसला अंतत: सडल डेथ ब्लिट्ज बाजियों की शृंखला के साथ हुआ जहां चौथी बाजी में फैसला आया। टूर्नामेंट के सबसे अनुभवहीन खिलाड़ियों में शामिल रहने के अलावा अपने अधिकांश मुकाबले गंवाने वाले जेयर ने हालांकि सबसे महत्वपूर्ण लम्हे पर टीम के लिए जीत दर्ज की। जेयर ने कहा, ‘अंतिम बाजी बेहद तनावपूर्ण थी। यह बेहद रोमांचक थी। मैं अब भी कांप रहा हूं। लेवोन अरोनियम (टीम कप्तान) ने मुझे कहा कि आप संघर्ष करो, अगर आप इस बाजी को जीतते हैं तो आप प्रतियोगिता जीत जाओगे।’
विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण जीत से जेयर ने ना सिर्फ अपनी टीम के लिए खिताब जीता बल्कि पांच लाख डॉलर की इनामी राशि भी टीम को मिला। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 10 लाख डॉलर थी। त्रिवेणी ने पहले रेपिड मैच में 9-7 से जीत दर्ज की जिसमें आरोनियम ने मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में मुंबा मास्टर्स ने त्रिवेणी को 12-3 से हराया। स्कोर टाई होने के बाद ग्रैंड फिनाले के नतीजे के लिए दो दौर की ब्लिट्ज टाईब्रेक बाजी खेली गई जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी के पास तीन मिनट थे। प्रत्येक चाल के बाद दो सेकंड अतिरिक्त मिलने थे।मुंबा मास्टर्स ने सभी बोर्ड पर दबदबा बनाया और बोर्ड तीन, पांच और छह में आसान जीत दर्ज की। अन्य बाजियां ड्रॉ रही।


मुंबा ने पहले दौर का टाईब्रेक 14-5 से जीता। दूसरे दौर में त्रिवेणी ने वापसी करते हुए 13-7 से जीत दर्ज की। मुंबा और त्रिवेणी के एक-एक दौर जीतने के बाद चैंपियन का फैसला सडन डेथ से हुआ। सडन डेथ मुकाबला सिर्फ एक बोर्ड पर खेला गया जिसका चयन ड्रॉ के जरिए हुआ। पहले जोड़ी सारा खादेम और भारत की हरिका द्रोणवल्ली की बनी। यह बाजी बराबरी पर छूटी। अगली दो बाजी भी ड्रॉ रही जिसके बाद जेयर ने यादगार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed