फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Chess: Indian Grandmaster Vidit Gujrathi defeats five-time world champion Magnus Carlsen in Pro Chess League

Chess: विदित ने किया उलटफेर, प्रो शतरंज लीग में पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को दी शिकस्त

Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
सार

28 साल के विदित ने काले मोहरों से खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की।

विज्ञापन
Chess: Indian Grandmaster Vidit Gujrathi defeats five-time world champion Magnus Carlsen in Pro Chess League
विदित और कार्लसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने उलटफेर करते हुए प्रो शतरंज लीग के मुकाबले में नॉर्वे के मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी। पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन पर विदित की यह पहली जीत है, जबकि वह उन्हें हराने वाले चौथे भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए।
विज्ञापन


उनसे पहले साथी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागनानंदा, डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने हराया था। तीनों भारतीयों ने 2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं में नाॅर्वे के दिग्गज खिलाड़ी पर जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र के नासिक के विदित की विश्व रैंकिंग 19 है।
विज्ञापन


इंडियन योगीज के लिए खेलते हुए विदित ने मुकाबले के दौरान विश्व के नंबर एक कार्लसन द्वारा की गई गलतियों का पूरा फायदा उठाया। कार्लसन प्रो शतरंज लीग में ‘कनाडा चेसब्रास’ की ओर से खेल रहे हैं। इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 16 टीमें रैपिड गेम खेल रही हैं। 28 साल के विदित ने काले मोहरों से खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी पर तकनीकी रणनीति से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed