{"_id":"5e3d94988ebc3ee5c1736455","slug":"chandrakant-mali-sets-three-records-in-national-weightlifting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के चंद्रकांत ने तोड़े तीन रिकॉर्ड, मीराबाई और जेरेमी बने सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सेना के चंद्रकांत ने तोड़े तीन रिकॉर्ड, मीराबाई और जेरेमी बने सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक
Fri, 07 Feb 2020 10:17 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
मीराबाई चानू-जेरेमी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेना के चंद्रकांत माली ने सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के अंतिम दिन तीन रिकॉर्ड बनाए जबकि रेलवे ने दबदबा बरकरार रखते हुए पुरुष और महिला दोनों ट्रॉफियां अपने नाम कीं।
विज्ञापन
पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू को 865.796 ‘रोबी अंक’ के साथ ‘सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला भारोत्तोलक’ चुना गया। उन्होंने तीन रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिला 49 किग्रा खिताब अपने नाम किया था। यूथ ओलंपिक चैंपियन जेरेमी लालरिनुंगा 658.962 ‘रोबी अंक’ के साथ ‘सर्वश्रेष्ठ सीनियर पुरुष भारोत्तोलक’ चुने गए।
विज्ञापन
वहीं 32 साल के माली ने कुल 330 किग्रा का वजन उठाया और उन्होंने अंकित छोकर (रेलवे) के पिछले रिकॉर्ड से छह किग्रा का सुधार किया। साथ ही स्नैच में 149 किग्रा का वजन उठाया और छोकर के रिकॉर्ड से एक किग्रा बेहतर किया। क्लीन एंड जर्क में भी वह शानदार रहे जिससे उन्होंने पहले ही प्रयास में पूर्व रिकॉर्ड में पांच किग्रा का सुधार करते हुए 181 किग्रा का वजन उठाया।
विज्ञापन