फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Champions League Manchester City's team reached the semi-finals for the third time will compete with Real Madrid

Champions League: मैनचेस्टर सिटी की टीम तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची, रियल मैड्रिड से होगा मुकाबला

Thu, 14 Apr 2022 10:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Apr 2022 10:57 PM IST
सार

मैनचेस्टर सिटी क्वार्टर फाइनल के दूसरे मैच में एटलेटिको मैड्रिड से गोलरहित ड्रॉ के बाद चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गया जिससे उसने पहली बार यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता जीतने की उम्मीद जीवंत रखी हैं।

विज्ञापन
Champions League Manchester City's team reached the semi-finals for the third time will compete with Real Madrid
मैच के बाद मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मैनचेस्टर सिटी क्वार्टर फाइनल के दूसरे मैच में एटलेटिको मैड्रिड से गोलरहित ड्रॉ के बाद चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गया जिससे उसने पहली बार यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता जीतने की उम्मीद जीवंत रखी हैं। वहीं, क्लब के इतिहास में तीसरी बार मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियंस लीग के अंतिम चार में प्रवेश किया। पिछले साल की उपविजेता मैनचेस्टर सिटी का सामना अब सेमीफाइनल में रियाल मैड्रिड से होगा जिसने मंगलवार को गत चैंपियन चेल्सी को हराकर बाहर कर दिया था। मैनचेस्टर सिटी ने पिछले हफ्ते क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मैच में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया था। तब मैच में केविन डि ब्रूइन ने एकमात्र गोल किया था। 
विज्ञापन


ग्रुप चरण से लेकर फाइनल तक अपना 100वां चैंपियंस लीग मैच खेल रहे मैनचेस्टर सिटी ने शुरू से ही मैच में दबदबा बनाए रखा और एटलेटिको मैड्रिड को कोई मौका नहीं दिया। मैच में एटलेटिको गोल करने में फिर जूझती नजर आई और स्पेनिश क्लब ने केवल तीन बार गोल करने का प्रयास किया। एटलेटिको के डिफेंडर फेलिपे को प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी को किक करने के कारण लाल कार्ड दिखाया गया, जिससे मेजबान टीम अंतिम मिनट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। 
विज्ञापन


शीर्ष फारवर्ड नहीं कर सका गोल 
पहले चरण के मैच में एटलेटिको के रक्षात्मक खेल की काफी आलोचना हुई थी लेकिन बुधवार को भी उसके शीर्ष फारवर्ड गोल नहीं कर सके जिसमें एंटोइन ग्रिजमान और जोआओ फेलिक्स के अलावा अनुभवी लुई सुआरेज शामिल थे। ग्रिजमान 57वें मिनट में नेट के करीब पहुंचे थे लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं रोड्रिगो डि पॉल का 70वें मिनट में शॉट वाइड चला गया और स्थानापन्न माथियस कुन्हा का 86वें मिनट शॉट गोल के सामने ही रोक दिया गया। मैनचेस्टर सिटी को मैच शानदार मौका 30वें मिनट में मिला लेकिन गुंडोगन का शॉट गोलपोस्ट पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed