फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Centre to allot Rs 5 crore to NCOE Aurangabad: Kiren Rijiju

खेल मंत्री रिजिजू ने कहा, एनसीओई औरंगाबाद के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित करेगा केंद्र

Thu, 24 Dec 2020 11:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 24 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Centre to allot Rs 5 crore to NCOE Aurangabad: Kiren Rijiju
किरण रिजिजू - फोटो : social media

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने औरंगाबाद के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में आधुनिक उपकरणों के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला किया है। मंत्री ने एनसीओई (भारतीय खेल प्राधिकरण) औरंगाबाद केंद्र में कृत्रिम टर्फ हॉकी मैदान और स्टेनलैस स्टील तरणताल के उद्घाटन के बाद यह घोषणा की।

विज्ञापन


रिजिजू ने उद्घाटन समारोह में कहा, 'केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में एनसीओई आवंटित किए है लेकिन सभी राज्यों में इस तरह के केंद्र नहीं बने हैं। महाराष्ट्र एकमात्र राज्य है जिसके तीन शहरों- मुंबई, औरंगाबाद और नागपुर में ऐसे केंद्र हैं। इस केंद्र में सात खेलों पर ध्यान दिया जाता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने सात खेलों के आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। केंद्र पेरिस और लॉस एंजिलिस में क्रमश: 2024 और 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिए प्रतिभा तैयार करने की दिशा में काम करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed